मढ़ौरा रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, दो टिकट दलाल गिरफ्तार;

छपरा, 05 जुलाई।
छपरा – थावे रेलखंड के मढ़ौरा रेलवे स्टेशन के आरक्षण हाल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अपराध आसूचना शाखा, छपरा ने टिकट दलालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो लाइव एसी तत्काल आरक्षित टिकट तथा तीन निरस्त आरक्षित टिकट बरामद किया गया हैं। जब्त टिकटों की कुल कीमत 20, 530 रुपए बताई गई है। हालांकि इस मामले में एक अन्य आरोपित को वांछित घोषित किया गया है।

रेल प्रशासन के द्वारा बताया गया है कि वाराणसी के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त तथा गोरखपुर के सहायक सुरक्षा आयुक्त के दिशा निर्देश पर 04 जुलाई को मढ़ौरा रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर एसी तत्काल टिकट बुकिंग के समय विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। इसी दौरान छपरा जंक्शन स्थित अपराध आसूचना शाखा की टीम ने दो टिकट दलालों को भी रंगे हाथ पकड़ लिया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सारण जिले मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकहां वार्ड संख्या- 06 निवासी 41 वर्षीय दिलीप साह तथा तरैया थाना क्षेत्र के नंदनपुर वार्ड संख्या- 04 निवासी 30 वर्षीय विवेक कुमार पंडित के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पकहा गांव निवासी सत्येंद्र राय की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी मामले में वांछित अभियुक्त बनाया गया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपितों के पास से सोनपुर से नई दिल्ली जाने वाली दो थ्री एसी तत्काल आरक्षित टिकट बरामद हुई है, जिनकी कुल कीमत 12, 500 रुपए बताई गई है। इसके अलावा तीन निरस्त आरक्षित टिकट भी जब्त किया गया है। जिनकी कीमत 8, 030 रुपए आंकी गई है। इस प्रकार जब्त टिकटों का कुल मूल्य 20, 530 रुपए है। रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार बताया गया कि गिरफ्तार आरोपित बेरोजगारी का लाभ उठाते हुए जरूरतमंद यात्रियों से प्रति व्यक्ति 200 से 300 रुपए अतिरिक्त लेकर चोरी- छिपे तत्काल और सामान्य आरक्षित टिकट उपलब्ध कराते थे। इससे रेलवे की टिकट व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इस मामले में जब्त टिकट, दस्तावेज और अन्य सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरपीएफ पोस्ट मसरख को सौंप दिया गया है। वहां रेल सुरक्षा बल थाना कांड संख्या- 128/26 के तहत रेल अधिनियम की धारा 143 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच एएसआई रमेश किरकिट्टा को सौंपी गई है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, जबकि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

बिहार के लाल निरज कुमार सिंह ने शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय विकास के क्षेत्र में बनाई वैश्विक पहचान;

तेज रफ्तार का कहर से सात साल के प्रिंस की थम गई जिंदगी, मासूम की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:35 pm, Oct 13, 2026
temperature icon 32°C
Sunny
Humidity: 43 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 24%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 6% 7 mph 51% 1013 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 6% 6 mph 57% 1014 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 4% 4 mph 60% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 63% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 5% 2 mph 68% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 2 mph 66% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 1 mph 50% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 1% 5 mph 40% 1012 mb 0 cm