महिला कॉलेज, समस्तीपुर में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

समस्तीपुर, 4 सितम्बर (राजेश कुमार झा) महिला कॉलेज, समस्तीपुर में वृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विदित हो कि 05 सितम्बर 2025 को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर अवकाश घोषित रहने के कारण यह कार्यक्रम 04 सितम्बर 2025 को आयोजित किया गया।


प्राधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शिक्षकों से प्रेरणादायक प्रश्न पूछकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर केक काटा गया तथा प्रधानाचार्या महोदया ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को कलम भेंट कर शिक्षा के महत्व और ज्ञान के प्रति समर्पण को रेखांकित किया।


कार्यक्रम का सफल संचालन छात्राओं प्रज्ञा पुष्प और दिव्या गुप्ता ने किया, और पूरे आयोजन को रोचक और अनुशासित ढंग से आगे बढ़ाया। पूरे आयोजन में छात्र-छात्राओं का उत्साह और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट झलक थी। यह अवसर शिक्षक और शिष्य के बीच ज्ञान, अनुशासन और प्रेरणा की परंपरा को और प्रगाढ़ करने वाला रहा।
इस अवसर पर डॉ. सोनी सलोनी, प्रो. अरुण कर्ण, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. नेहा कुमारी जसवाल, डॉ. सुरेश साह, डॉ. नीतिका सिंह, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. कुमारी अनु, डॉ अपूर्वा मूले, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. श्रीविद्या, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. मृ‍त्युंजय ठाकुर, शहनाज़ आरा, डॉ. स्वीटी दर्शन सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

More From Author

बीएयू में 30 दिवसीय आवासीय मैत्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा पशु चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण

तेजस्वी यादव का बड़ा संदेश: “सरकार नहीं, बिहार बदलना है” टिकट पर नहीं चलेगा पटना का चक्कर, बूथ स्तर पर होगी असली परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:52 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 31°C
Light rain shower
Humidity: 70 %
Pressure: 998 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 67%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 1.34 mm 57% 5 mph 75% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.03 mm 19% 9 mph 84% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.01 mm 26% 12 mph 88% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0.04 mm 26% 15 mph 79% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.18 mm 23% 17 mph 63% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 10% 17 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.03 mm 13% 15 mph 56% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 13 mph 67% 999 mb 0 cm