बीएयू में 30 दिवसीय आवासीय मैत्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा पशु चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण

बक्सर, 4 सितम्बर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के प्रसार शिक्षा निदेशालय और पशुधन विकास अभिकरण (बीएलडीए) परियोजना, पटना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को 30 दिवसीय आवासीय मैत्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कृत्रिम गर्भाधान, पशु प्रजनन एवं पशु चिकित्सा के क्षेत्र में दक्ष बनाना है, ताकि वे स्व-रोजगार के साथ-साथ पशुपालकों को तकनीकी सहायता भी प्रदान कर सकें।


कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जिनमें 5 बांका, 10 अररिया और 15 कटिहार जिले से आए हैं। प्रशिक्षण के प्रथम दिन का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर बीएयू के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आर. के. सोहाने ने कृत्रिम गर्भाधान की उपयोगिता और इसकी ग्रामीण पशुपालन में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवा पशुपालन के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। डॉ. राजेश कुमार ने प्रशिक्षण की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि प्रतिभागियों को पशु रोगों की पहचान, उपचार विधियों, आवश्यक दवाओं और फील्ड तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. आर. एन. सिंह, डॉ. श्वेता संभवि, डॉ. एम. ज़ेड. होदा और डॉ. ज्योतिमाला साहू सहित अन्य विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।

More From Author

बीएयू में 30 दिवसीय आवासीय मैत्री प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, युवाओं को मिलेगा पशु चिकित्सा का तकनीकी ज्ञान

महिला कॉलेज, समस्तीपुर में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:09 pm, Nov 6, 2026
temperature icon 23°C
Smoky haze
Humidity: 50 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6.2 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 3% 6 mph 58% 1014 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 5% 5 mph 64% 1013 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 6% 5 mph 68% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 4% 4 mph 64% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 1% 5 mph 47% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 1% 5 mph 40% 1012 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 2% 5 mph 49% 1012 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 4% 5 mph 61% 1014 mb 0 cm