मानव तस्करी कनेक्शन की जांच में मशरक पहुंची NIA, घंटों चली छापेमारी से गांव में मचा हड़कंप;

Oplus_16908288

छपरा, 07 जुलाई।
सारण जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत सोनौली पंचायत स्थित पचरूखवा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दिल्ली से पहुंची राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक मकान में छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे गांव में अफरा- तफरी और चर्चाओं का माहौल बन गया। लोग अपने- अपने घरों से बाहर निकल आए और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल के आसपास जुट गए। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि NIA की टीम ने उक्त गांव निवासी निजाम अंसारी के घर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान निजाम अंसारी के पुत्र सदाकत अंसारी से कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई। जांच टीम ने उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप की बारीकी से जांच पूरी होने के बाद दोनों इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सील कर अपने साथ ले गई है।

छापेमारी के दौरान सारण जिले के मशरक थाने के थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। हालांकि NIA के अधिकारियों ने कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है। जिस कारण मामले को लेकर रहस्य और गहरा गया है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया कि सदाकत अंसारी पिछले कुछ समय से कंबोडिया में काम करता था। लेकिन प्रारंभिक चर्चा है कि जांच मानव तस्करी से जुड़े एक अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क के संभावित संबंधों को लेकर की जा रही है। हालांकि एजेंसी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। NIA की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में तरह- तरह की चर्चाएं तेज हैं। ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल सभी की नजर एजेंसी की आगामी कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे पर टिकी हुई है।

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

जनसुराज के सूत्रधार होने के नाते प्रशांत किशोर को हर हाल में जीतनी होगी बांकीपुर उपचुनाव…पढ़ें आखिर क्यों लगी है प्रशांत किशोर की प्रतिष्ठा दावं पर…

बारिश की हर बूंद ने उम्मीदों को सींचा, मगर एक कमी ने कई सवालों को भी जन्म दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:02 pm, Oct 13, 2026
temperature icon 28°C
Smoky haze
Humidity: 56 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 66%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 5% 5 mph 60% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 63% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 5% 2 mph 68% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 2 mph 66% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 1 mph 50% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 1% 5 mph 40% 1012 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 2% 7 mph 53% 1011 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 3% 6 mph 60% 1013 mb 0 cm