
धमदाहा/पुर्णिया:-10 जून(संतोष झा)आगामी 16 जून 2026 को रंगपुरा दक्षिण पंचायत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीडीसी अंजनी कुमार ने स्थल निरीक्षण किया।
इस दौरान धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्रा समेत सभी प्रशासनिक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. नेहा भारती एवं प्रबंधक सलीमा खातून उपस्थित थीं।
चिकित्सक के गायब रहने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बैठक में शिकायत की कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार ड्यूटी से गायब मिले।
शिकायत के बाद प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. नेहा भारती ने चिकित्सक को अनुपस्थित कर वरीय अधिकारियों को प्रतिलिपि भेजने का आश्वासन दिया।

