यूपी का शातिर चोर निकला थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का मुख्य आरोपी, गाजीपुर के जमानियां से हुआ गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद

गोपालगंज, 23 दिसम्बर (निज संवाददाता) ख्यातिप्राप्त सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में गत दिनों हुई सनसनीखेज चोरी के मामलें का उद्द्भेदन पुलिस महज 7 दिनों के अंदर कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने यूपी के गाजीपुर जिले के मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,आरोपी ने मंदिर से माता रानी के सोने का मुकुट,हार और छतरी चुराई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना के दिन पहने गए जूते,बैग और मफलर बेल्ट कटर मोबाइल आदि बरामद किया हैं।

हलाकिं चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए यूपी के गाजीपुर, मऊ व प्रयागराज जिलों में लगातार छापेमारी चल रही है। गिरफ्तार दीपक राय पर इस तरह के आधा दर्जन से ऊपर वारदातों को अंजाम दे चुका है। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक राय इससे पहले 3 मार्च को यूपी के मऊ जिले में स्थित शीतला मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

जिस मामलें में आरोपी 13 नवंबर को जेल से बाहर आया था,जिसके बाद उसने थावे मंदिर में चोरी की साजिश रची।-चोरी से चार दिनों पूर्व किया था रेकीपुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 10 और 11 दिसंबर को मंदिर की रेकी की थी। दो युवकों ने मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी से पहले यूट्यूब पर क्राइम वीडियो और बिहार पुलिस पर आधारित ‘खाकी’ वेब सीरीज भी देखी थी। तथा 17 दिसंबर को मंदिर के गर्भगृह से माता रानी के बहुमूल्य आभूषण चोरी कर लिए थे। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों की तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पूरे नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। हलाकिं एसपी ने बताया कि इसने चोरी का माल कहीं दूसरे साथी के पास छुपा रखा है। जिसको लेकर उससे पूछताछ जारी है।

More From Author

समस्तीपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार: ई-रिक्शा पर लगेगा कंट्रोल, ब्लैक स्पॉट होंगे रोशन, जाम से मिलेगी राहत

ठंड व कोहरे के बीच सुरक्षित रेल संचालन को लेकर डीआरएम आशीष जैन ने किया गोरखपुर- कप्तानगंज-थावे रेलखंड का विंडो निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:36 am, May 7, 2026
temperature icon 21°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 88 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.8 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 51% 1005 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 50% 1007 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 36% 1008 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
37°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 21% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 31% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 13 mph 46% 1006 mb 0 cm