समस्तीपुर, 23 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता और ब्लड फोर्स टीम के मीडिया प्रभारी राहुल कुमार को पटना में आयोजित “एसडीपी डोनर सम्मान समारोह” में सम्मानित किया गया। यह समारोह मां ब्लड बैंक, पटना के द्वारा जैनेंद्र ज्योति की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था।

राहुल कुमार ने अब तक 11 बार स्वेच्छिक रक्तदान और 1 बार एसडीपी (प्लेटलेट्स) डोनेशन कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया है। उन्हें मिला यह सम्मान उन्होंने ब्लड फोर्स टीम समस्तीपुर के समस्त साथियों को समर्पित किया, जिन्होंने हर कदम पर उन्हें प्रेरित किया।
राहुल ने कहा कि टीम के हर एक सदस्य का एक ही उद्देश्य है:
“आओ मिलकर करें एक ऐसे युग का निर्माण, जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान।”
ब्लड फोर्स टीम समस्तीपुर लगातार रक्तदान और प्लेटलेट्स डोनेशन के लिए जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। राहुल का यह सम्मान जिले के युवाओं को मानव सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा देता है।

