राइज एंड फॉल में भावुक हुईं धनश्री वर्मा, अरबाज के जाने से टूटा दिल, छलके आंसू

नई दिल्ली, 27 सितंबर (अशोक “अश्क”) युजवेंद्र चहल की पत्नी और मशहूर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” में अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी और बॉन्डिंग की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन हाल ही के एक एपिसोड में धनश्री का भावुक रूप देखने को मिला, जहां वह फूट-फूटकर रोती नजर आईं।


एपिसोड में अरबाज पटेल के बेसमेंट में जाने के बाद धनश्री का दिल टूट गया और वह खुद को अकेला महसूस करने लगीं। उन्होंने भावुक होते हुए आदित्य नारायण और कीकू शारदा से कहा, “जब भी मैं अकेली होती हूं, तो कुब्रा ही सबसे पहले मेरे पास आती हैं।” यह कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कुब्रा ने उन्हें गले लगाकर संभाला, जबकि आदित्य और कीकू ने चुपचाप उनकी बातें सुनीं।
धनश्री और अरबाज पटेल की नजदीकियां शो की शुरुआत से ही देखने को मिली हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं और कई फैंस कयास लगा रहे हैं कि इन दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। हालांकि, अरबाज पहले से ही एक्ट्रेस निक्की तंबोली के साथ रिश्ते में हैं, जिससे इस ‘बॉन्ड’ को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
धनश्री को रोते देख सोशल मीडिया पर उनके फैंस भावुक हो उठे। एक यूजर ने लिखा, “धनश्री, आप मत रोइए। पवन भइया और हम सब आपके साथ हैं।” वहीं, कई लोगों ने उन्हें हौसला देते हुए कहा कि “आप बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, टूटिए मत।”
अब देखना दिलचस्प होगा कि अरबाज की गैरमौजूदगी में धनश्री का गेम किस मोड़ पर जाता है और क्या उनका और कुब्रा का यह इमोशनल रिश्ता उन्हें आगे तक ले जाएगा।

More From Author

बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘दे कॉल हिम ओजी’, 2 दिन में पार किए 100 करोड़, ‘लोकाह’ की भी ताबड़तोड़ कमाई जारी

भारत-अमेरिका व्यापार और वीजा पर बोले न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी, ट्रंप की टैरिफ नीति को बताया नुकसानदायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:06 pm, May 7, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 40% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 9 mph 38% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 25% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/37°°C 0.38 mm 57% 7 mph 26% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 18 mph 37% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 12 mph 42% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 46% 1007 mb 0 cm