नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) राजेश खन्ना का नाम सुनते ही आज भी उनके चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका स्टारडम और अभिनय का जादू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। 70 के दशक में राजेश खन्ना का क्रेज इतना था कि उनकी फिल्मों का नाम ही हिट की गारंटी माना जाता था। साल 1974 में भी उन्होंने तीन बड़ी हिट फिल्में दीं, जो बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं और टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई थीं।

- प्रेम नगर
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह साल 1974 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

- रोटी
मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित यह एक्शन फिल्म 11 अक्टूबर 1974 को रिलीज हुई थी। इसमें मुमताज के साथ राजेश खन्ना की जोड़ी को सराहा गया। यह सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

- आप की कसम
जे. ओम प्रकाश की यह पहली निर्देशित फिल्म थी। इसमें मुमताज और संजीव कुमार के साथ राजेश खन्ना का अभिनय लोगों को खूब भाया। यह आठवीं सबसे बड़ी हिट रही।
राजेश खन्ना की ये फिल्में आज भी क्लासिक मानी जाती हैं।

