रेल कारखाना पर 22 सितंबर से अनशन: चीनी मील, पेपर मील की तरह समस्तीपुर रेल कारखाना को भी खत्म नहीं होने देंगे-रेल विकास मंच

समस्तीपुर, 19 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण शुरू करने, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन चौक रेल गुमटी पर औवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम एवं दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाईन योजना को मंजूरी देने, माधुरीचौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर रेल कारखाना पर 22 सितंबर से आहुत अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आन्दोलन की सफलता को लेकर रेल विस्तार एवं विकास मंच द्वारा शुक्रवार को डीआरएम चौक पर जुलूस निकालकर सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जीबछ पासवान ने की।

संचालन रघुनाथ राय ने किया। सभा को संबोधित भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, शिक्षक जीतेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राय, माकपा के रघुनाथ राय, राजद के राकेश ठाकुर, शंभू राय, कांग्रेस के डोमन राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, सुरेंद्र राम, राजेंद्र राय, अरूण कुमार, मनोज कुमार राय, शंभू राय, राजेंद्र राय, अरुण कुमार, सुशील कुमार राय, अनील कुमार राय, जगलाल राय आदि ने किया। सभा को संबोधित करते हुए माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करे एवं रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा दे।मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाईन योजना को मंजूरी दे।
राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करने की साज़िश कर रही है। रेल विस्तार एवं विकास मंच रेल प्रशासन के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। जब पीओएच डब्बा निर्माण के लिए बजट सत्र 2016-17 में 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रूपये आवंटन हुआ, रूपये निकासी भी की गई फिर डब्बा निर्माण कार्य की शुरुआत क्यों नहीं हुआ। कभी जगह कम होने का बहाना तो फिर कभी जांच कमिटी का बहाना बनाकर पीओपी डब्बा निर्माण कार्य शुरू कराने से रेल प्रशासन भाग रही है और भागते रेल प्रशासन को पकड़ने के लिए मंच रेल कारखाना पर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल करेगी माकपा के रघुनाथ राय ने जिले के सभी सामाजिक एवं राजनीतिक दलों, संगठनों, छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान, व्यवसाई-बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में शरीक होकर सफल बनाने की अपील की है। बैठक से अनशन आन्दोलन की सफलता के लिए अनशनकारी का नाम तय किया गया साथ ही जगह-जगह बैठक करने, आमंत्रण पत्र एवं पर्चा वितरण करने, नुक्कड़ सभा, अपने-अपने संगठन एवं दलों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी दिलाने आदि का निर्णय लिया गया। अंत में अनशन आन्दोलन की संपूर्ण तैयारी की समीक्षा बैठक डीआरएम चौक पर 21 सितंबर को 10 बजे दिन से करने की घोषणा की गई।

More From Author

15 सितंबर को मेगा हिट रही स्पेशल24 को लेकर शुरू हुआ सीमांचल का सबसे बड़ा सियासी खेल… आइए जाने क्या है स्पेशल 24

वफ्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष ने पेश की दावेदारी, बोले- एनडीए को अल्पसंख्यक समाज से किसी को मौका देना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:14 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 54 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 94%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/36°°C 0.18 mm 21% 8 mph 47% 1003 mb 0 cm