रोसड़ा नगर परिषद में 152 लाभुकों को मिला पक्का आवास

समस्तीपुर, 15 सितम्बर (राजेश झा) रोसड़ा नगर परिषद के सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर परिषद की सभापति मीरा सिंह एवं उप सभापति बबीता कुमारी ने संयुक्त रूप से 152 लाभुकों को उनके नए पक्के आवास की चाभियाँ सौंपीं।

समारोह में नगर परिषद के कई वार्ड पार्षदों की सक्रिय भागीदारी रही। इनमें प्रमुख रूप से श्याम बाबू सिंह वार्ड-18, लक्ष्मण पासवान वार्ड-12, उषा देवी वार्ड-04 , उदय चंद्र शाह, बिरजू सहनी , मंजू देवी, राम कल्याण सहित अन्य वार्ड पार्षद शामिल। कार्यक्रम का संचालन नगर प्रबंधक मो. कलीमुद्दीन अंसारी ने किया, जबकि आवास योजना प्रभारी सुधेंदु कुमार गौतम, सुमित कुमार और CLTC प्रभारी हुकुमदेव यादव सहित नगर परिषद के अधिकारी व कर्मी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभापति मीरा सिंह ने कहा लाभुकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन में एक नई रोशनी लेकर आई है। उन्होंने कहा सबका सपना सबका घर अब केवल नारा नहीं रहा, बल्कि हकीकत बन रहा है। नगर परिषद रोसड़ा का संकल्प है कि हर परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने सभी लाभुकों से अपील की कि अपने नए घर को केवल रहने की जगह न समझें, बल्कि इसे स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक नगर परिषद के साथ सहयोग करेंगे तो रोसड़ा नगर को एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
नए घर की चाभी मिलने पर लाभुकों के चेहरों पर उमंग और उत्साह साफ झलक रहा था। कई परिवारों ने भावुक होकर कहा कि अब उन्हें पक्की छत की चिंता नहीं रहेगी। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य सरकार एवं नगर परिषद की सभापति मीरा सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने इस योजना को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे न केवल जीवन स्तर सुधरेगा बल्कि बच्चों को पढ़ाई और परिवार को सुरक्षित माहौल भी मिलेगा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना जैसे प्रयास शहरों में गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की सबसे बड़ी आवश्यकता पक्के घर को पूरा कर रहे हैं। इससे लोगों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और शहरी विकास को नई दिशा मिल रही है।

More From Author

बलहा गांव में सड़क पर जल जमाव से बढ़ी परेशानी, दुर्घटनाओं का खतरा

विशेष छापामारी में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:53 am, May 17, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 54% 1000 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 8 mph 54% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
36°/41°°C 0 mm 0% 4 mph 29% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 0% 8 mph 13% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 0% 14 mph 10% 996 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
40°/44°°C 0 mm 0% 9 mph 11% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
34°/39°°C 0 mm 0% 15 mph 32% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 63% 997 mb 0 cm