रोसड़ा में भीषण सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, क्षेत्र में मातम

समस्तीपुर, 18 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) रोसड़ा थाना क्षेत्र के बालापर चौक के समीप सोमवार को देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। ट्रक को साइड देने के दौरान दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में दो की मौत हो गई, जबकि तीसरे को नाजुक हालत में बेगूसराय रेफर किया गया। बाद में उसकी भी रास्ते में ही मौत हो गई।


मृतकों में खानपुर के फत्तेहपुर वार्ड-6 निवासी शिवम कुमार (15) और अभिषेक कुमार (25) शामिल हैं। अभिषेक दो वर्ष पूर्व शादीशुदा था और मजदूरी करता था। वहीं, शिवम की बहन की शादी 26 नवंबर को होनी थी। हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियाँ मातम में बदल दी।
तीसरे मृतक की पहचान मुरादपुर वार्ड-1 निवासी नवोनाथ झा के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, वाहनों को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

More From Author

बिहार चुनाव में राजद की करारी हार के बाद नहीं थम रही लालू परिवार में संपत्ति और सियासी कलह

राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 के सम्मान समारोह में नालंदा को मिलेगा बड़ा सम्मान, बिहार के सभी जिलों रहा प्रथम स्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:27 am, May 12, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:06 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 25% 1004 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 26% 1001 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/36°°C 0.01 mm 54% 8 mph 34% 1001 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 12 mph 47% 1003 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 54% 1002 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 11 mph 60% 1002 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 0% 13 mph 54% 1003 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 13 mph 41% 1003 mb 0 cm