लखीसराय में चुनाव प्रचार के दौरान हंगामा, विजय कुमार सिन्हा ने राजद समर्थकों पर लगाया आरोप

पटना, 06 नवम्बर (पटना डेस्क) लखीसराय जिले में चुनाव प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले को लेकर गुरुवार को हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय की है जब सिन्हा अपने निर्वाचन क्षेत्र से प्रचार के लिए गुजर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को वहां से हटा दिया।

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
मामले पर विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि राजद समर्थक गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और उन्हें गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट को भी भगाया गया और उसे मतदान करने से रोका गया। सिन्हा ने बताया कि खुड़ियारी गांव के बूथ संख्या 404 और 405 पर यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि विपक्ष जानता है कि एनडीए सत्ता में आने वाली है, इसलिए घबराहट में इस तरह की हरकतें की जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है और जांच जारी है।

More From Author

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठंड बढ़ने की संभावना

दरभंगा के सुघराइन गांव में सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:14 am, Jun 22, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 75 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
41°/41°°C 0.04 mm 7% 12 mph 27% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0.07 mm 7% 8 mph 28% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
37°/41°°C 0.14 mm 12% 5 mph 27% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 1% 9 mph 38% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 8 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 3% 8 mph 54% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 1% 7 mph 44% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 9 mph 32% 999 mb 0 cm