लाखों रुपये की जीवन रक्षक दवाइयां सदर अस्पताल में जमीन के नीचे दफन अस्पताल कर्मियों की लापरवाही आई सामने मचा हड़कंप

गोपालगंज, 23 अक्तूबर (निज संवाददाता) सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सदर अस्पताल परिसर में लाखों रुपये की जीवन रक्षक दवाइयां जमीन के नीचे दफन मिली हैं। वही लाखों की दवाइयां ऊपर फेंकी गई है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सदर अस्पताल के कर्मियों सहित सीएस भी गंभीर हो गए है।

बता दें कि यह दवाइयां सरकार की ओर से मरीजों के मुफ्त इलाज के लिए भेजी गई थीं,लेकिन इनका उपयोग मरीजों तक पहुंचाने की बजाय मिट्टी में दबा दिया गया। सूत्रों के अनुसार,अस्पताल के पिछले हिस्से में खुदाई के दौरान दवाओं के कई कार्टन दबाएं हुए पाये गए हैं। इनमें इंजेक्शन, सलाइन, एंटीबायोटिक और अन्य जीवन रक्षक दवाइयां शामिल हैं, जिनकी एक्सपायरी डेट हाल ही में समाप्त हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं और संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

हलाकिं सूत्रों की माने तो उक्त दवाइयां एक्सपायर होने के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठिकाने लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में आए दिन दवाओं की कमी की शिकायतें मिलती थीं, जबकि अब यह स्पष्ट हो गया है कि दवाइयों का सही वितरण नहीं किया जा रहा था। जिला प्रशासन ने भी पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

More From Author

तेजस्वी बने सीएम फेस… कहा मुझे सिर्फ 20 महीनों का समय दें,जनता की कसौटी पर खड़ा नहीं उतरा तो छोड़ दूंगा सीएम की कुर्सी…पढ़ें पूरी ख़बर

छठ महापर्व को लेकर चौसा नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:30 pm, May 7, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 59 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1005 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 12 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 10 mph 48% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 29% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 10 mph 21% 1005 mb 0 cm