वरुण धवन की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को ‘कांतारा चैप्टर 1’ से टक्कर, बोले- वादा नहीं ज्ञान देंगे, बस मुस्कान देंगे

नई दिल्ली 26 सितंबर (अशोक “अश्क”) वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणि वसंत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से सीधी टक्कर लेगी।


एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने अपनी फिल्म को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक रोमांटिक फिल्म है जो दर्शकों से कोई भारी-भरकम वादा नहीं करती। हम ये नहीं कह रहे कि आपकी जिंदगी बदल जाएगी, लेकिन हम ये जरूर वादा करते हैं कि फिल्म देखने के बाद आपका मूड जरूर बदल जाएगा।”


वरुण ने आगे कहा कि यह फिल्म कोई ज्ञान देने वाली स्क्रिप्ट नहीं है, बल्कि एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज है। “जब आप थिएटर से बाहर निकलेंगे तो आपके चेहरे पर मुस्कान होगी। अगर आप किसी से नाराज हैं और उसके साथ फिल्म देखने जा रहे हैं, तो फिल्म खत्म होते-होते शायद आपकी नाराजगी भी दूर हो जाए,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।
फिल्म को लेकर वरुण का मानना है कि यह लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करेगी।
अब जब बात बॉक्स ऑफिस क्लैश की आती है, तो 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर दोनों फिल्में रिलीज हो रही हैं। वरुण धवन और ऋषभ शेट्टी की फिल्मों की टक्कर को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा तेज है।
कांतारा चैप्टर 1 को लेकर वरुण ने कहा, “यह एक बड़ी फिल्म है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऋषभ की पहली फिल्म ने कमाल किया था और मैं उम्मीद करता हूं कि दूसरी फिल्म भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।”
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि मनोरंजन से भरपूर रोमांटिक फिल्म ज्यादा पसंद आती है या धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित महाकाव्य कांतारा।

More From Author

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: समस्तीपुर में 2627 मतदान पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

व्हाइट हाउस में ट्रंप की पाक पीएम और सेना प्रमुख से गोपनीय मुलाकात, उठे कई सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:23 am, May 16, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 0% 4 mph 43% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 0% 5 mph 22% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 0% 13 mph 13% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 0% 14 mph 11% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 0% 8 mph 14% 998 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 16 mph 45% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 13 mph 58% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 68% 999 mb 0 cm