वायनाड भूस्खलन: तरैया के युवक का मलबे से मिला शव, सेना ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर;

छपरा, 09 जुलाई।
केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में लापता सारण जिले के तरैया प्रखंड अंतर्गत भटगाई गांव निवासी मो. इमरान अंसारी का शव सेना के जवानों ने राहत एवं बचाव अभियान के दौरान मलबे से बरामद कर लिया है। शव मिलने की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। इमरान की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी पत्नी शबनम खातून बार- बार बेसुध हो जा रही हैं। इमरान अपने पीछे छह माह की दुधमुंही बेटी छोड़ गए हैं, जिसके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। वृद्ध मां ऐनुल निशा, पिता अलाउद्दीन अली, भाई रिजवान अली उर्फ मुन्ना बाबा सहित अन्य परिजनों का विलाप देख गांव का माहौल भी गमगीन हो उठा।

कंपनी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा;
इस संबंध में परिजनों ने बताया कि सेना के जवान लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रहे थे। गुरुवार की देर शाम को मलबे के नीचे दबे मो. इमरान अंसारी का शव बरामद किया गया, जिसके बाद उसे संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद शव को फ्लाइट के माध्यम से बिहार भेजने की तैयारी की जाएगी। मृतक के बड़े भाई इरसाद अली सहित परिवार के अन्य सदस्य वायनाड पहुंच चुके हैं। वहीं आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुटे हुए हैं। परिजनों ने बताया कि कंपनी ने फिलहाल 50 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। वहीं पीएफ, बीमा तथा अन्य देय राशि का भुगतान आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद किया जाएगा। कंपनी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया है।

सरकार को मानवीय आधार पर हरसंभव मदद करनी चाहिए;
शव मिलने की सूचना पर तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह ‘विक्कू’ मृतक के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के बाद उन्होंने केरल सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, सरकार को मानवीय आधार पर हरसंभव मदद करनी चाहिए। इस दुखद घटना पर सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, जिला पार्षद हरिशंकर सिंह, मुखिया ओम प्रकाश कुमार, पैक्स अध्यक्ष रणधीर सिंह, उप सरपंच रामनारायण यादव, परवेज आलम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

जलालपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंडित महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत;

सभामुख डीपी अर्याल और भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव के बीच शिष्टाचार मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:55 am, Oct 13, 2026
temperature icon 32°C
Sunny
Humidity: 44 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 6%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 2% 4 mph 42% 1013 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 12% 7 mph 53% 1013 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 58% 1014 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 3% 4 mph 61% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 65% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 5% 4 mph 68% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 3 mph 66% 1015 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 2 mph 49% 1015 mb 0 cm