वारिसनगर से बहुजन समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार बनीं इंजीनियर कंचन, कहा- पलायन रोकना पहली प्राथमिकता

पटना, 18 अक्तूबर (पटना डेस्क) समस्तीपुर जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार इंजीनियर कंचन कुमारी ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन के बाद थानेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों से जीत का आशीर्वाद मांगा।


मीडिया से बात करते हुए कंचन कुमारी ने कहा कि वारिसनगर की जनता अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। आज भी क्षेत्र के लोग गरीबी और बेरोजगारी के कारण बड़े पैमाने पर पलायन को मजबूर हैं। पर्व-त्योहारों पर मथुरापुर घाट पर बाहर से मजदूरी करके लौटने वाले लोगों की भीड़ इसका प्रमाण है।
उन्होंने कहा, “अब तक यहां के जनप्रतिनिधि पलायन रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सके हैं। अगर मुझे अवसर मिला, तो वारिसनगर को विकास की नई दिशा दूंगी।”
कंचन ने जनता से बदलाव के लिए समर्थन मांगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प लिया।

More From Author

बड़ा सवाल: चुनावी ड्यूटी के दौरान मतदान कर्मी की मौत का जिम्मेदार कौन?

“आप का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी”: मोहिउद्दीन नगर से माकपा नेता की जनसभा के बाद आभार व अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:27 am, Mar 25, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 36 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:49 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 10 mph 13% 1007 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 18% 1007 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 20% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 22% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 2 mph 24% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 20% 1011 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 4 mph 12% 1011 mb 0 cm