विधानसभा चुनाव से पहले मधुबनी पुलिस की बड़ी सफलता, 20 लाख नेपाली करेंसी के साथ एक गिरफ्तार

पटना, 05 नवम्बर (पटना डेस्क) विधानसभा चुनाव से पहले मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंडो-नेपाल सीमा से सटे लदनिया थाना क्षेत्र में एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) और मधुबनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 लाख नेपाली करेंसी के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।


जानकारी के अनुसार, लदनिया थाना क्षेत्र के झलौन गांव के पास एनएच-227 पर पुलिस और एसएसबी द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक की तलाशी में उसकी डिक्की से 19 लाख 80 हजार 800 नेपाली रुपए बरामद किए गए।
लदनिया थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जो चुनाव तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इंडो-नेपाल सीमा खुली होने के कारण तस्करी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं और इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग अवैध गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जयनगर बॉर्डर पर भी पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त छापेमारी में एक नेपाली नागरिक को 20 लाख नेपाली और 20 लाख भारतीय रुपए के साथ गिरफ्तार किया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान सीमा क्षेत्रों में निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

More From Author

पानीपत में 14 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, पुलिस ने शुरू की जांच

समस्तीपुर में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ईवीएम-वीवीपैट वितरण, मतदान तैयारियों का अंतिम चरण संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:33 am, Sep 22, 2026
temperature icon 30°C
Partly Cloudy
Humidity: 62 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 27%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm