विभूतिपुर में ‘यादव एकता मंच’ की 11 सदस्यीय कमेटी गठित’

समस्तीपुर, विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के तरुनिया मैदान में नौजवानों की एक आम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता छात्र नेता नीलकमल यादव ने की। बैठक में युवाओं की एकता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।

बैठक के दौरान “जय यादव, जय माधव” के नारे के साथ ‘यादव एकता मंच’ के गठन की घोषणा की गई। उपस्थित युवाओं ने संगठन को सामाजिक, शैक्षणिक और रोजगार संबंधी मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।सर्वसम्मति से छात्र नेता नीलकमल यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। चंद्रशेखर कुमार को सचिव, सचिन कुमार, दुर्गेश कुमार और नंद कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। सिकंदर राय और सुजीत कुमार को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि राहुल कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। दुर्गा प्रसाद को सह सचिव, विजय कुमार यादव को सह संयोजक और चंदन कुमार को संगठन का संयोजक निर्वाचित किया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूक करना है। साथ ही समाज में आपसी एकता को मजबूत करते हुए सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य करना भी प्राथमिकता होगी।अध्यक्ष नीलकमल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में युवाओं को संगठित होकर अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं के अधिकारों की आवाज बनेगा और समाज के विकास के लिए ठोस पहल करेगा।बैठक में उपस्थित युवाओं ने बिहार और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आगामी दिनों में जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा के साथ हुआ।

More From Author

समस्तीपुर मोहनपुर में दो बाइक, पांच मोबाइल संग छह गिरफ्तार

विधानसभा में राजद का प्रदर्शन, महिला योजना बकाया भुगतान मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:44 am, Jun 21, 2026
temperature icon 34°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 18% 998 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 16% 995 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 17% 995 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
35°/40°°C 0 mm 1% 16 mph 39% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm