वूमेन्स एशिया कप 2025: भारत ने फाइनल में बनाई जगह, 14 सितंबर को मेजबान चीन से होगी खिताबी भिड़ंत

नई दिल्ली, 14 सितंबर (अशोक “अश्क”) वूमेन्स एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 14 सितंबर को भारतीय टीम का मुकाबला मेजबान चीन से होगा, जो पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। भारत ने 13 सितंबर को जापान के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी सुपर-4 मुकाबले में 1-1 से ड्रॉ खेलकर अपनी फाइनल की उम्मीदें कायम रखीं, जो बाद में चीन की साउथ कोरिया पर जीत के साथ पूरी हो गईं।


जापान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने दमदार शुरुआत की थी। मैच के 7वें मिनट में ब्यूटी डुंग डुंग ने शानदार मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह बढ़त मैच के अंतिम क्षणों तक बरकरार रही, लेकिन जापान की शेहो कोबायाकावा ने 58वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। यह इस टूर्नामेंट में भारत और जापान के बीच दूसरा ड्रॉ था। इससे पहले पूल चरण में भी दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही थीं।
अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता, तो वह सीधे फाइनल में पहुंच जाता। लेकिन ड्रॉ के चलते भारत को चीन और साउथ कोरिया के बीच खेले जाने वाले मैच के परिणाम का इंतजार करना पड़ा। इस मुकाबले में चीन ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर भारतीय टीम का फाइनल का रास्ता साफ कर दिया।
सुपर-4 चरण की बात करें तो चीन ने तीनों मुकाबले जीतकर 9 अंकों के साथ पहले स्थान पर फिनिश किया। भारत ने एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ से कुल 4 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहा। जापान तीसरे और साउथ कोरिया चौथे स्थान पर रहे।
इस तरह भारत और चीन के बीच 14 सितंबर को वूमेन्स एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा। चीन ने सुपर-4 चरण में भारत को हराया था, ऐसे में भारतीय टीम के पास फाइनल में हिसाब बराबर करने का शानदार मौका होगा। टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

More From Author

जैस्मिन लेंबोरिया ने रचा इतिहास, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल

एशिया कप 2025: श्रीलंका की धमाकेदार जीत से ग्रुप-बी में बढ़ा रोमांच, बांग्लादेश पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:49 am, Aug 11, 2026
temperature icon 29°C
Partly Cloudy
Humidity: 75 %
Pressure: 999 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 38%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 75% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 5% 7 mph 58% 1001 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 7% 7 mph 44% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.01 mm 6% 6 mph 42% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 4% 5 mph 48% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 3% 6 mph 53% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 4 mph 60% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 5% 4 mph 62% 999 mb 0 cm