शंघाई एयरपोर्ट पर अरुणाचल प्रदेश की नागरिक को 18 घंटे हिरासत में रखा गया, चीन पर बदसलूकी का आरोप

नई दिल्ली, 24 नवम्बर (अशोक “अश्क”) अरुणाचल प्रदेश में जन्मी और वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली भारतीय मूल की प्रेमा वांगजॉम थोंगडोक ने शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एयरपोर्ट इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके भारतीय पासपोर्ट को मानने से इनकार कर 18 घंटे हिरासत जैसी स्थिति में रखा। प्रेमा 21 नवंबर को लंदन से जापान जा रही थीं, लेकिन तीन घंटे के ट्रांजिट स्टॉप पर उन्हें रोक लिया गया। अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट ‘इनवैलिड’ बताया और कहा कि “अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है।”


प्रेमा ने आरोप लगाया कि कई अधिकारी और चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के कर्मचारी उनका मजाक उड़ाते रहे और दबाव डालकर केवल चाइना ईस्टर्न की नई टिकट खरीदने को कहा। ट्रांजिट क्षेत्र में सीमित रहने के कारण उन्हें न खाना मिल सका, न नई टिकट और न ही सामान्य सुविधाओं तक पहुंच। पासपोर्ट जब्त करने से उनकी फ्लाइट, होटल और बुकिंग रद्द हो गई।
आखिरकार UK में दोस्त की मदद से भारतीय दूतावास संपर्क कर प्रेमा को पासपोर्ट मिला और जापान रवाना किया गया। प्रेमा ने प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजते हुए इसे “भारत की संप्रभुता और अरुणाचलवासियों के सम्मान का अपमान” बताया। उन्होंने भारत सरकार से चीन के सामने मुद्दा उठाने और भविष्य में अरुणाचलवासियों को सुरक्षित रखने की मांग की है।

More From Author

भारत के फोकस सेक्टर और क्लीन एनर्जी लक्ष्यों पर वाणिज्य मंत्री ने दिया जोर

भारतीय सिनेमा में शोक की लहर: ही-मैन धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:14 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 37°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 997 mb 0 cm