समस्तीपुर में आगामी मतगणना को लेकर राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं के साथ बैठक

समस्तीपुर, 10 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) आज सोमवार 10 नवम्बर को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा करना था।


बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने मतगणना की समस्त चरणबद्ध प्रक्रिया जैसे कि मतगणना केंद्र में प्रवेश व्यवस्था, पास निर्गत करने की प्रक्रिया, मतगणना टेबलों की संरचना, सुरक्षा एवं मीडिया कक्ष की तैयारी आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी अभिकर्ताओं से मतगणना के दिन अनुशासन, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने का आग्रह किया।


इसके साथ ही, उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किए जाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन की सतर्कता के बारे में बताया।
बैठक में उपस्थित अभिकर्ताओं ने प्रशासन को सुझाव दिए और प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग का आश्वासन दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, पूसाअंचल अधिकारी एवं सीडीपीओ कल्याणपुर भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अनुमंडल कार्यालय के कर्मियों द्वारा किया गया।

More From Author

“संघ व्यक्ति या पार्टी नहीं, नीतियों का करता है समर्थन” — मोहन भागवत

बरहगामा गांव में बाइक की ठोकर से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:15 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 66 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm