
समस्तीपुर, 29 दिसंबर (समस्तीपुर डेस्क) अगर इस नए साल आप हिल स्टेशन या बड़े शहर नहीं जा पा रहे हैं तो अपने शहर में ही परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। शहर के कई होटलों ने 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने के लिए भव्य तैयारियां शुरू कर दी हैं।

होटल सागर इंटरनेशनल के मैनेजर ने बताया कि रेस्टोरेंट में टेबल बुकिंग की जा रही है, और बुकिंग पर कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जाएगी। टेबल पहले बुक करने वालों के लिए सुरक्षित रखी जाएगी। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में डीजे फ्लोर, लाइट म्यूजिक और कलाकारों का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात 12 बजे तक चलेगा और वेज-नॉन वेज सभी तरह के व्यंजन उपलब्ध होंगे।वहीं, होटल ग्रैंड रॉयल में भी नए साल के स्वागत के लिए डीजे म्यूजिक, लाइट म्यूजिक और कोलकाता से बुलाए गए कलाकारों का कार्यक्रम रखा गया है।

होटल संचालकों ने लोगों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर भी दिए हैं।इन तैयारियों के साथ समस्तीपुर में नए साल का जश्न पारिवारिक और मनोरंजक माहौल में मनाने के लिए हर सुविधा मौजूद है। इस साल शहरवासियों को घर छोड़कर दूर जाने की जरूरत नहीं, शहर के होटलों में ही नया साल यादगार बन जाएगा।

