समस्तीपुर में राष्ट्रीय पोषण माह-2025 की शुरुआत, डीएम ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 18 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) – जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह-2025 की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक जिलेभर में चलेगा। इस साल पोषण माह की थीम “सशक्त नारी, सशक्त परिवार” रखी गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाना और पोषण संबंधित जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाना है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों के माध्यम से बच्चों, युवतियों, और वृद्ध महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, स्क्रीनिंग और उपचार किया जाएगा।

डीएम ने यह भी बताया कि समय पर बीमारी की पहचान और उपचार से गंभीर रोगों से बचाव संभव है। स्कूल जाने वाली बच्चियों को पोषण, संतुलित आहार और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि कुपोषण से बचाव हो सके। पोषण रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने समाहरणालय परिसर में रंगोली बनाकर और पैदल मार्च करते हुए मतदाता जागरूकता तथा पोषण अभियान की महत्ता को आम लोगों तक पहुँचाया।

More From Author

समस्तीपुर में नहीं रुक रहे अपराधों के सिलसिले:साइकिल चोरी और फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:18 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 80 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 48%
Visibility: 6.3 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm