सम्राट को मिला नीतीश का आशीर्वाद…संभालेंगे बिहार की कमान…देर शाम आधिकारिक घोषणा…15 अप्रैल शपथग्रहण…पीएम मोदी और शाह होंगे शामिल

बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी होंगे अब नए मुख्यमंत्री,कल शपथ ग्रहण समारोह नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बदली सियासी तस्वीर,NDA में सहमति;आज शाम तक आधिकारिक ऐलान के आसार
पटना, सेंट्रल डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आजादी के बाद सूबे में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री होगा। बता दें कि लंबे समय तक सत्ता में रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। इसी बीच यह खबर तेजी से सामने आ रही है कि सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों के बीच मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सहमति बन चुकी है। नेतृत्व स्तर पर अंतिम मुहर भी लग चुकी है और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है, जो आज शाम तक होने की संभावना जताई जा रही है।
-सत्ता परिवर्तन का बड़ा संकेत
करीब दो दशक बाद बिहार में ऐसा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है,जब मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार नहीं होंगे। उनके इस्तीफे के साथ ही मौजूदा मंत्रिमंडल को भी भंग कर दिया गया है। यह बदलाव राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
-कल हो सकता है शपथ ग्रहण
सूत्रों की मानें तो 15 अप्रैल 2026 को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि,आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
-कैसा होगा नया मंत्रिमंडल?
नई सरकार के स्वरूप को लेकर भी तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है। संभावित रूप से 24 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है,जिसमें विभिन्न सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व मिलेगा।
-बीजेपी कोटे से मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्री बनने की संभावना
-जेडीयू से डिप्टी सीएम सहित 9 मंत्री
एलजेपी (रामविलास) से 2 मंत्री
हम और आरएलएम से 1-1 मंत्री
भाजपा की ओर से विजय कुमार सिन्हा,मंगल पांडे,दिलीप जायसवाल और श्रेयसी सिंह के नाम चर्चा में हैं। वहीं जेडीयू से विजेंद्र यादव,श्रवण कुमार,अशोक चौधरी और लेसी सिंह के नाम संभावित सूची में बताए जा रहे हैं।
राजनीतिक हलचल तेज
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। संभावित मंत्रियों के नाम, विभागों का बंटवारा और सत्ता संतुलन को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है।
यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ,तो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में एक नई सरकार का आगाज़ होगा,जो राज्य की राजनीति को नई दिशा दे सकती है।

More From Author

बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक किंगमेकर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बोले…आप सब हमेशा मेरे दिलों में रहेंगे..

लाखों रुपए के जेवरात के साथ एसटीएफ पटना के हत्थे चढ़ा सोना लूटकांड में फरार चल रहे अंतरराज्यीय कुख्यात अपराधी भखलू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:45 am, Aug 6, 2026
temperature icon 27°C
Light rain shower
Humidity: 85 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 62%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.03 mm 27% 5 mph 83% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0.14 mm 22% 5 mph 74% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0.18 mm 20% 2 mph 58% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.3 mm 27% 2 mph 54% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.55 mm 33% 2 mph 62% 998 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.51 mm 39% 4 mph 70% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.25 mm 28% 5 mph 75% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.18 mm 24% 6 mph 79% 998 mb 0 cm