सहज, सरल जीवन शैली के साथ ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे डॉ राजेन्द्र प्रसाद: डीएम ने जयंती पर पोस्ट ऑफिस चौक मेमाल्यार्पण

गोपालगंज, 03 दिसम्बर (निज संवाददाता) देश के प्रथम राष्ट्रपति,भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141 जयंती के अवसर पर बुधवार को पोस्ट ऑफिस चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। एक समारोह आयोजित कर डीएम पवन कुमार सिन्हा एसपी अवधेश दीक्षित अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण रोहित कुमार सहित डॉ संदीप कुमार अनिल श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अधिकारियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी राष्ट्रसेवा, सादगी और अद्वितीय व्यक्तित्व को नमन किया। डीएम श्री सिन्हा ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी विद्वता,त्याग और देशभक्ति से भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया। उनके सहज सरल व्यक्तित्व व उनकी ईमानदारी युग युगांतर तक एक मिसाल रहेंगी। संविधान निर्माण में उनका योगदान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के बच्चों के बीच डीएम द्वारा बिस्कुट का वितरण भी किया गया।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन संघर्ष, ईमानदारी और सेवा की प्रेरक मिसाल है, जिसे युवा पीढ़ी को आत्मसात करना चाहिए। अपर समाहर्ता पाण्डेय व रोहित कुमार ने भी अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की कार्यशैली आज भी प्रशासनिक व्यवस्था और समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने विद्यार्थियों से महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी,विद्यार्थी और आम लोग शामिल हुए। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति और सम्मान की भावना से सराबोर रहा।

More From Author

सुपौल में भीषण आग: जिंदा जलने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, 5 परिवारों के आधा दर्जन घर जलकर खाक

यूपी की रहने वाली शिक्षिका का बिहार में गोली मारकर हत्या, स्कूल जाने के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी में मारी गोली, यूपी की रहने वाली थी शिवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:39 am, Sep 22, 2026
temperature icon 29°C
Smoky haze
Humidity: 69 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 14%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 10% 1 mph 58% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 55% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 53% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 5 mph 62% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm