सिर्फ भौकाल से नहीं चलेगा, ईमानदार और विद्वान होना अच्छी बात है..लेकिन इसका अहंकार नहीं होना चाहिए़… बिहार ने एक से एक विद्वान और ईमानदार नेताओं को जन्म दिया है…पढ़ें प्रशांत किशोर के बारे में बांकीपुर जनता की राय

Oplus_16908288

पटना:-08 जुलाई:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के नाम का फाइनल होने के साथ ही बांकीपुर जनता की खुलकर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई. जनता अब खुलकर बोलना शुरू कर दिया है.बिफोरप्रिंट डिजिटल ने बांकीपुर विधानसभा की जनता से खुलकर बातें की साथ ही चुनाव एवं उम्मीदवारों को लेकर भी आमजनों से चर्चा की.जनता ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.बताते चलें कि जनसुराज के सूत्रधार होने के नाते बिहार के बांकीपुर का चुनाव प्रशांत किशोर के लिए सबसे बड़ी प्रतिष्ठा की सीट बन गई है. उसी तरह जिस तरह बंगाल का चुनाव भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई थी. बताते चलें कि प्रशांत किशोर ने इस सीट को जीतने के लिए पूरे बिहार के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं को बांकीपुर विधानसभा में उतार चुकी है. इतना ही नहीं जनसुराज के सभी कार्यकर्ता भी प्रशांत किशोर की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.कारण जनसुराज के सूत्रधार होने के नाते अगर प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट हारते है तो बिहार में जनसुराज के भविष्य में प्रश्नचिन्ह लग सकता है.ये बाते जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी अच्छी तरह समझ रहे है. प्रशांत किशोर भी इस बात को अच्छी तरह समझ रहे है कि इतने मेहनत से खड़ी की गई पार्टी का भविष्य बांकीपुर सीट के हार एवं जीत में है. अगर प्रशांत इस सीट को जीतते है तो बिहार में जनसुराज का एक नया सवेरा होने की उम्मीद है.लेकिन ये तभी हो सकता है.जब बांकीपुर की जनता जनसुराज को अपना समर्थन दें.इसी विषय को लेकर बांकीपुर की जनता की राय जानने की कोशिश की.जनता ने भी काफी खुलकर बातें की. जनता का कहना हुआ कि प्रशांत किशोर में सब कुछ अच्छा है,वो एक ईमानदार एवं विद्वान भी है.मेहनती भी है.सच बोलते भी है.उनपर अभी तक कोई भी किसी भी तरह का आरोप भी नहीं है. लेकिन उनकी भौकाली जो है. वही गड़बड़ है.यहां जनता को उनका भौकाली सुनने और देखने का समय ही कहां है. अब देखिये बांकीपुर विधानसभा में चुनाव हो रहा है,लेकिन प्रशांत किशोर ने पूरे बिहार के जनसुराज के कार्यकर्ताओं को बांकीपुर में उतार दिया है.सुबह सो कर उठे नहीं की जनसुराज वाले घर खटखटा रहे है.जब घर खोलते है तो एक भी चेहरा जाना-पहचान नहीं है.सबके चेहरे और बोली भाषा भी बाहर के लगते है.मै आपके माध्यम से प्रशांत किशोर को एक सलाह जरूर दूंगा कि बांकीपुर के लोगों की टीम बनाएं.दूसरी तरफ बिहार ने एक से बढ़कर एक ईमानदार एवं विद्वान नेताओं को जन्म दिया है.जिनके अंदर कभी भी अहंकार जन्म नहीं लिया है. लेकिन प्रशांत किशोर के अंदर अहंकार भरा हुआ है.थोड़ा उनके खिलाफ बात कीजिए फिर आपको उनका ज्ञान और अहंकार दोनों दिख जाएगा. एक जनता कहती है कि प्रशांत किशोर सच्चे लोग है. डंके की चोट पर सत्य बोलते है.मै भी कहता सत्य बोलिये लेकिन अप्रिय सत्य नहीं बोलिये.इससे जनता के बीच आप अपनी अच्छी छवि तो नहीं बना सकते है.एक जनता ने कहा कि ठीक है कि प्रशांत किशोर पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं है.लेकिन वो सत्ता में भी अभी कहीं नहीं है.पहले एक बार सत्ता में आ जाने दिजिये फिर आरोप-प्रत्यारोप की बात करेंगे.अभी इन सब बातों को रहवे दीजिये.दूसरी तरफ भाजपा उम्मीदवार की नाम की घोषणा होने के बाद बांकीपुर में हलचलें तेज हो गई है.फिलहाल देखना ये है कि जनता किसे अपना समर्थन देती है.

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

विश्व जूनोटिक रोग दिवस पर पटना में सैकड़ों श्वानो और बिल्लियों का निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण संपन्न;

अभिषेक गिरी के काले करतूत मे सीमांचल के कितने साझेदार सीबीआई का दावा अंतरदेशिय अपराध से जुड़े है तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:12 pm, Oct 13, 2026
temperature icon 31°C
Cloudy
Humidity: 49 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 66%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 8% 7 mph 57% 1013 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 5% 5 mph 60% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 63% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 5% 2 mph 68% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 2 mph 66% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 1 mph 50% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 1% 5 mph 40% 1012 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 2% 7 mph 53% 1011 mb 0 cm