सुरेश रैना ने चुना टीम इंडिया का अगला वनडे कप्तान, गिल-अय्यर को पीछे छोड़ इस खिलाड़ी का नाम लिया

नई दिल्ली, 30 अगस्त (अशोक “अश्क”) टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज और स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान भारतीय वनडे टीम के अगले कप्तान को लेकर अपनी राय साझा की। इस बातचीत में उन्होंने ऐसा नाम सुझाया, जिसकी उम्मीद शायद कम ही फैंस ने की थी। जहां एक ओर क्रिकेट प्रेमी शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान के रूप में देख रहे हैं, वहीं रैना ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया।


इस वक्त भारतीय टीम में अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान हैं। शुभमन गिल टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव को कमान सौंपी गई है। वहीं वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मेट में शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है, जिससे माना जा रहा था कि रोहित शर्मा के बाद वनडे टीम की कप्तानी गिल को ही सौंपी जाएगी। लेकिन सुरेश रैना की सोच इससे थोड़ी अलग नजर आई।
रैना ने स्पष्ट कहा, “अगर मुझे गिल और अय्यर में से किसी एक को चुनना हो, तो मैं गिल को वनडे कप्तान के रूप में देखना चाहूंगा। वह युवा हैं, शांत हैं और उनमें लीडरशिप क्वालिटी भी है। उन्होंने टेस्ट में कप्तानी करके खुद को साबित किया है।”
हालांकि, इसी बातचीत में रैना ने एक तीसरा नाम भी पेश किया हार्दिक पांड्या। उन्होंने कहा, “मेरी नज़र में हार्दिक पांड्या व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए सबसे उपयुक्त कप्तान हैं। वह ऑलराउंडर हैं बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों में शानदार। उनके अंदर कपिल देव जैसी काबिलियत है। वह बहुत पॉजिटिव सोच रखते हैं और टीम को मोटिवेट करने में माहिर हैं।”
रैना ने यह भी कहा कि हार्दिक में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखती है। “वह खिलाड़ियों का कप्तान है। वह जैसे धोनी भाई टीम को गाइड करते थे, वैसे ही हार्दिक भी टीम को लीड करते हैं। उन्हें देखकर लगता है कि वह मुश्किल समय में टीम को संभाल सकते हैं।”
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं और उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस को चैंपियन भी बनाया है। वहीं श्रेयस अय्यर की बात करें, तो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज रहे, फिर भी उन्हें एशिया कप टीम में जगह नहीं मिली थी। इस बात को लेकर चयनकर्ताओं पर सवाल भी उठे थे।
अब देखना होगा कि रोहित शर्मा के बाद वनडे कप्तानी की कमान किसे मिलती है। सुरेश रैना का यह बयान चयनकर्ताओं और फैंस के लिए एक नई बहस का मुद्दा जरूर बन सकता है।

More From Author

PM मोदी को गाली देने वाला मोहम्मद रिजवी न कांग्रेस से जुड़ा है, न बीजेपी से, AIMIM समर्थक, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

खालिद जमील की शानदार शुरुआत, ताजिकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:04 am, Aug 10, 2026
temperature icon 31°C
Partly Cloudy
Humidity: 66 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 48%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 10% 8 mph 68% 1000 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.14 mm 22% 9 mph 73% 1001 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 13% 15 mph 63% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0.68 mm 35% 16 mph 70% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.05 mm 16% 12 mph 71% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 8% 10 mph 68% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 13% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 11% 8 mph 77% 1000 mb 0 cm