सोने का बिस्कुट दिखा छिनैती करने वाले गैंग का खुलासा महिला सहित दो गिरफ्तार,15 लाख रुपया बरामद सोने की बिस्कुट व चैन आदि बरामद

गोविंदगंज, 22 नवम्बर (निज संवाददाता) पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के राडिया गांव में बीते दिनों हुई छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अरेराज डीएसीपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कांड में शामिल दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से छिनी गई रुपये में से 15 लाख की राशि,सोने की बिस्कुट व चेन बरामद किया गया है।

उद्द्भेदन की जानकारी देते हुए अरेराज एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि गोविंदगंज थाने के राडिया गांव में अमरेश पांडेय के घर पर उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के मोहन गुप्ता से सोने का निकली बिस्कुट दिखा कर सात आठ की संख्या में शामिल बदमाशों ने 19 लाख की ठगी का प्रयास करते समय नहीं देने पर बल का प्रयोग कर छीन कर भाग लिए। जिस मामलें में गोविंदगंज थाने में पीड़ित द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद एसपी विनय तिवारी ने अरेराज एसडीपीओ के नेतृत्व में उद्द्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन किया।

जिसके पुलिस ने माधोपुर गांव के चंदन सिंह के घर छापेमारी कर 15 लाख नगद 10 सोने की नकली बिस्कुट एक सोने का चेन के साथ कनछेदवा के सुरेंद्र दास व नेहा देवी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसीपी के अनुसार पीड़ित से जबरन पैसे छीनकर फरार होने की सूचना पर तत्काल छापेमारी अभियान शुरू किया गया था। तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की सहायता से अपराधियों की पहचान की गई और राडिया गांव तथा आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दी गई। डीएसीपी ने बताया कि इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-बरामद रुपये में तीन लाख चार सिपाहियों ने किया गायब गिरी गाज भेजे गए जेल
राडिया गांव में छिनैती कांड का उद्भेदन करने के बाद उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब बरामद लूट की रकम में से तीन लाख रुपये गायब पाए गए। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि यह रकम जांच में शामिल सिपाहियों द्वारा ही चुरा लिया गया। मामले के उजागर होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार उक्त कांड में बरामद रकम को थाने लाने की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान गिनती में असंगति पाई गई। पूछताछ के दौरान संदेह के दायरे में आए चार सिपाहियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने तीन लाख रुपये निकालने की बात स्वीकार कर ली। जिसके बाद एसडीपीओ के आदेश पर तीनों सिपाहियों को तत्काल गिरफ्तार कर और उनसे रकम की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है। एसपी के आदेश पर चारों के खिलाफ साहेबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वही एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि इस मामलें में सिपाही संतोष कुमार, गौतम कुमार यादव,कृष्णा कुमार, व ओमप्रकाश शामिल हैं। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उक्त टीम में अरेराज एसडीपीओ के साथ मोतिहारी एसडीपीओ दिलीप कुमार, साइबर थानाध्यक्ष डीएसीपी अभिनव पराशर, इंस्पेक्टर पूर्णकान्त समर्थ, राजू कुमार मिश्रा, धीरज कुमार, सब इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार पासवान, विनीत कुमार, बृजेश कुमार, व विजय कुमार शामिल थे।।

More From Author

एनसीआर में GRAP में बदलाव, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय सख्त; दिल्ली में 10,000 इलेक्ट्रिक हीटर बांटे जाएंगे

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर राजनीतिक घमासान, टीएमसी विधायक ने 6 दिसंबर को नींव रखने का किया दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:42 am, Aug 7, 2026
temperature icon 29°C
Partly Cloudy
Humidity: 74 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 37%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.02 mm 13% 12 mph 61% 1001 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.01 mm 12% 11 mph 54% 998 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 7% 11 mph 56% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 7% 9 mph 61% 997 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0.06 mm 17% 12 mph 66% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 11% 11 mph 75% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 11 mph 80% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 13% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm