सोने लाल पासवान एवं अर्पणा कुमारी ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की

पटना 11 सितंबर ( राजेश झा) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव,विधायक श्री विनोद जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद , श्रीमती मधु मंजरी, प्रदेश महासचिव इंजीनियर प्रभास कुमार, राजद नेता गोपी किशन, शिवनंदन साहू की उपस्थिति में श्री सोने लाल पासवान, श्रीमती अर्पणा कुमारी ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।


इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव, विनोद जायसवाल ने राजद की सदस्यता रसीद के साथ राष्ट्रीय जनता दल के प्रतीक चिन्ह का गमछा, टोपी और लालू जी के कार्यकाल पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने कहा कि नीतीश सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है,क्योंकि बिहार में सरकार कहीं कार्य करती हुई नहीं दिख रही है।


इन्होंने आगे कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है, सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और बिहार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। सरकार के स्तर से भ्रष्टाचार को सदाचार और शिष्टाचार का रूप दे दिया गया है, जिसके कारण आमजन त्रस्त और परेशान है।
इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव ने कहा कि चिराग पासवान सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर करना चाहते हैं और इनका दलितों के प्रति कोई सोच और विचार नहीं है। 65% आरक्षण की चोरी करने वालों के साथ सत्ता में साझेदारी करना यह बताता है कि उनके विचार कहां चला गया है।

More From Author

बिहार में बनेगा चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मांग पर केंद्रीय उद्योग मंत्री ने किया ऐलान

बिहार चुनाव: जब टमटम-बैलगाड़ी से चलता था प्रचार, भूजा-सत्तू से मिटती थी भूख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:04 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 70 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 29% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 51% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 10 mph 63% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 53% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 32% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 22% 11 mph 26% 1003 mb 0 cm