स्कूल में अव्यवस्थाओं पर अभिभावकों का फूटा गुस्सा, बैठक में उठा घेराबंदी से पठन-पाठन तक का मुद्दा

समस्तीपुर, 02 दिसम्बर (मोहम्मद जमशेद) नगर परिषद ताजपुर के वार्ड 23 स्थित प्राथमिक विद्यालय आहर उर्दू में सोमवार को पोषक क्षेत्र के अभिभावकों और शिक्षकों की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अज़हर मिकरानी ने की। बैठक में छात्रों की उपस्थिति, पोषाहार की गुणवत्ता, पठन-पाठन की व्यवस्था, वर्गकक्षों की स्थिति और विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों पर विस्तृत चर्चा हुई।

अभिभावकों ने विद्यालय में बढ़ती अव्यवस्थाओं पर नाराज़गी जताते हुए कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने विद्यालय परिसर की घेराबंदी नहीं होने को बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि घेराबंदी के अभाव में स्कूल परिसर असुरक्षित रहता है, जिससे शिक्षण गतिविधियों पर असर पड़ता है। इस पर वार्ड पार्षद अज़हर मिकरानी ने आश्वासन दिया कि स्कूल विकास फंड की राशि से शीघ्र ही परिसर की घेराबंदी कराई जाएगी।बैठक के दौरान पोषाहार की गुणवत्ता सुधार, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और कक्षाओं की मरम्मत की भी मांग जोरदार तरीके से उठी।मौके पर शिक्षक मोहम्मद अंजार, मोहम्मद परवेज़, गौतम कुमार, शिक्षिका रिजवाना प्रवीण, तथा अभिभावक मोहम्मद शाहिद, तबरेज़ आलम रॉक, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद अनवर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More From Author

सेंटरिंग हटते ही झड़ने लगा बालू-सीमेंट: समस्तीपुर नगर निगम में नाला निर्माण में भारी अनियमितता

‘गरीब की पत्नी सबकी भौजाई’—अख्तरुल इमान के बयान से सियासी हलचल, एनडीए-राजद पर जमकर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:43 am, Aug 7, 2026
temperature icon 34°C
Overcast
Humidity: 52 %
Pressure: 999 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 9% 12 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 6% 10 mph 55% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 9% 10 mph 62% 998 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 12% 12 mph 67% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 12% 11 mph 73% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 10 mph 79% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 9% 14 mph 71% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 11% 15 mph 54% 1001 mb 0 cm