हीरो एशिया कप 2025 पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बेतिया के महाराजा स्टेडियम हुआ भव्य स्वागत

बेतिया (सेंट्रल डेस्क) जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब “हीरो एशिया कप 2025 पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा” 19 अगस्त की देर संध्या बेतिया के महाराजा स्टेडियम पहुंची। यह आयोजन हॉकी प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का संचार करने वाला साबित हुआ। गौरतलब हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 अगस्त 2025 को राजगीर हॉकी स्टेडियम परिसर में इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी और आधिकारिक मास्कॉट “शुभंकर चंद” का भव्य अनावरण किया था। इसी अवसर पर “ट्रॉफी गौरव यात्रा” का शुभारंभ भी किया गया, जिसके तहत यह ट्रॉफी बिहार के सभी 38 जिलों और प्रमुख शहरों में ले जाई जा रही है, ताकि राज्य भर में खेल भावना और हॉकी के प्रति आकर्षण बढ़े।


राजगीर पहली बार इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में एशिया की शीर्ष 8 टीमें भारत, चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, चीनी ताइपे और कजाकिस्तान अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेगा।


महाराज स्टेडियम, बेतिया में जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से आई टीम से ट्रॉफी को प्राप्त किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार,डीआरडीए निदेशक पुरुषोत्तम कुमार त्रिवेदी, ओएसडी सुजीत कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार और जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित उपस्थित रहे। ट्रॉफी आगमन के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया की इस गौरव यात्रा के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों में जोश और उमंग का संचार हुआ, बल्कि जिले में हॉकी खेल के पुनर्जीवन और नई ऊर्जा की नींव भी रखी गई। खेल प्रेमियों का मानना है कि इस आयोजन से जिले के युवा खेल की ओर आकर्षित होंगे और राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित होंगे।

More From Author

जिले के प्रगतिशील गन्ना किसानों ने जाना सरकार के गन्ना विकास की योजनाएं विष्णु सुगर मिल में बुधवार को किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

डॉ. बीरबल झा गंगा देवी महिला महाविद्यालय में देंगे मुख्य भाषण, विषय: रोजगार और विकसित भारत की दिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:49 am, Mar 25, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:49 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 9 mph 16% 1009 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 0% 10 mph 12% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 14% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 19% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 22% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 2 mph 24% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 20% 1011 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 4 mph 12% 1011 mb 0 cm