हुरुन रिच लिस्ट 2025: सबसे अमीर बॉलीवुड सेलेब्स में शाहरुख खान टॉप पर, जूही चावला ने मारी बड़ी छलांग

नई दिल्ली, 2अक्टूबर (अशोक “अश्क”) हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी हो चुकी है और इस बार बॉलीवुड के सितारों ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। इस लिस्ट में 5 दिग्गज बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने जगह बनाई है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर बाजी मारी है और सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। खास बात यह रही कि अभिनेत्री जूही चावला ने भी सबको चौंकाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।


हर साल 1 अक्टूबर को जारी होने वाली इस लिस्ट में इस बार सेलेब्स की कमाई ने खासा ध्यान खींचा है। शाहरुख खान, जो एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी बड़ा नाम हैं, अब बिलेनियर क्लब में शामिल हो चुके हैं। हुरुन इंडिया के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये है। शाहरुख रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं। उन्होंने इस बार कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।


दूसरे नंबर पर हैं 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला, जिनकी नेटवर्थ 7,790 करोड़ रुपये आंकी गई है। जूही, शाहरुख खान की बिजनेस पार्टनर और उद्योगपति जय मेहता की पत्नी हैं। फिल्मों से भले ही वे पिछले 13 सालों से दूर हैं, लेकिन फैमिली बिजनेस और आईपीएल टीम KKR से होने वाली आय के चलते वे सबसे अमीर फीमेल एक्ट्रेस बन गई हैं।
तीसरे स्थान पर हैं ऋतिक रोशन और उनका परिवार। एक्टिंग के साथ-साथ ऋतिक का खुद का फिटनेस और फैशन ब्रांड HRX भी है। उनकी कुल संपत्ति 2,160 करोड़ रुपये है।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं निर्माता-निर्देशक करण जौहर। धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण की नेटवर्थ 1,880 करोड़ रुपये है। उन्होंने पिछले साल बिजनेसमैन अदार पूनावाला को अपने प्रोडक्शन हाउस में हिस्सेदारी बेची थी। इसके अलावा उनके पास त्यानी ज्वैलरी, एक रेस्टोरेंट और कुछ स्टार्टअप्स में भी हिस्सेदारी है।
पांचवें स्थान पर हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन। उनकी कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये बताई गई है। एक्टिंग के अलावा बिग बी ने स्विगी और पीबी फिनटेक जैसी कंपनियों में निवेश किया हुआ है, जिससे उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में बॉलीवुड के इन पांच सितारों की मौजूदगी ने साबित कर दिया है कि फिल्म इंडस्ट्री में नाम और शोहरत के साथ साथ संपत्ति का भी जलवा कायम है।

More From Author

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 साल: दिसंबर में भारत आएंगे पुतिन, मोदी से करेंगे अहम वार्ता

एलन मस्क ने रचा इतिहास, बने 500 अरब डॉलर की संपत्ति वाले पहले व्यक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:13 am, Jun 23, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 67 %
Pressure: 999 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 2% 5 mph 23% 998 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 2 mph 21% 995 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 4 mph 19% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 1% 6 mph 25% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 2% 12 mph 45% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 2% 9 mph 52% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 1% 8 mph 46% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 6 mph 29% 998 mb 0 cm