हेमंत चौबे जसुपा में शामिल, पीके बोले शाहाबाद में बढ़ेगी पार्टी की ताकत

पटना(अशोक “अश्क”) बिहार में जन सुराज पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से अलग होकर कई छोटे-बड़े नेता जसुपा का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी से चार बार सांसद रहे लालमुनि चौबे के पुत्र हेमंत चौबे ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने हेमंत चौबे को पारंपरिक पीला दुपट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर पीके ने कहा कि हेमंत चौबे जैसे जमीनी और युवा नेतृत्व के आने से शाहाबाद क्षेत्र में पार्टी को नया जोश और मजबूती मिलेगी। हेमंत चौबे कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे जन सुराज की नीतियों और पीके की सोच से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता अब विकल्प चाहती है और जसुपा उस भरोसे पर खरा उतरेगी। पार्टी में शामिल होने के बाद हेमंत चौबे ने कहा, मैं विकास की राजनीति करना चाहता हूं, जिसमें लोगों की भागीदारी हो। पीके जो प्रयास कर रहे हैं, वह बिहार को नई दिशा देने वाला है। मैं इस आंदोलन का हिस्सा बनकर गौरव महसूस कर रहा हूं। पीके ने इस मौके पर यह भी कहा कि आने वाले समय में और भी कई प्रभावशाली चेहरे जन सुराज से जुड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन लाना है। हेमंत चौबे की एंट्री को पार्टी के लिए एक राजनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है, खासकर कैमूर और आसपास के इलाकों में जहां उनके परिवार की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इससे पहले भी कई पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता जसुपा में शामिल हो चुके हैं।

More From Author

हड़ताल पर गए अमीनों की नौकरी जाएगी…दफ्तर में नो एंट्री..ऐक्शन में नीतीश सरकार…पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, बिहार में महागठबंधन के लिए नई ऊर्जा या राजनीतिक प्रयोग?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:27 am, Mar 22, 2026
temperature icon 18°C
Mist
Humidity: 94 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 75%
Visibility: 1.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 69% 1015 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1014 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 35% 1010 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 37% 1010 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 55% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1013 mb 0 cm