13 लाख रैयतों तक ऑनलाइन जमाबंदी पहुंचाने में जुटा राजस्व विभाग, घर-घर जाकर बांटी जा रही कॉपी

समस्तीपुर (अशोक “अश्क”) जिले के करीब 13 लाख रैयतों तक ऑनलाइन जमाबंदी की कॉपी पहुंचाने के लिए राजस्व विभाग ने विशेष महाअभियान की शुरुआत कर दी है। 16 अगस्त से 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत राजस्व विभाग के कर्मचारी पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर रैयतों को उनकी ऑनलाइन जमाबंदी की प्रति दे रहे हैं। इसके लिए जिले के सभी अंचलों में पहले से ही प्रिंटेड जमाबंदी कॉपी भेजी जा चुकी है।


इस महाअभियान के दौरान सिर्फ जमाबंदी की प्रति वितरण ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी त्रुटियों को भी सुधारा जाएगा। जिन रैयतों की जमाबंदी किसी कारणवश डिजिटल रिकॉर्ड में शामिल नहीं हो पाई है, उन्हें भी जोड़ा जाएगा। वहीं, साझा या मृत रैयतों की जमाबंदी में भी सुधार कर उसे अद्यतन किया जाएगा।
जिन रैयतों को कोई त्रुटि या समस्या है, उनके समाधान के लिए 19 अगस्त से 20 सितंबर तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में रैयत अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इन शिकायतों का समाधान 21 सितंबर से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा।
राजस्व विभाग द्वारा पूरे जिले में इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। सभी अंचलों में राजस्व कर्मचारियों की टीम जमाबंदी वितरण में लगी हुई है। साथ ही जिले और अंचल स्तर के पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है ताकि अभियान व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित हो सके।
राजस्व महाअभियान की निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जोड़ा गया है। इन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अभियान की प्रगति की निगरानी करें और किसी प्रकार की अनियमितता न होने दें।
इस अभियान की पारदर्शिता और जानकारी को लेकर बिहार भूमि पोर्टल पर सभी सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जैसे हल्का स्तर पर किस दिन विशेष शिविर आयोजित होगा, डोर-टू-डोर जमाबंदी वितरण की तिथि, संबंधित राजस्व कर्मचारी का नाम और संपर्क विवरण इत्यादि। राजस्व महाअभियान लिंक पर जाकर रैयत इन सभी जानकारियों को देख सकते हैं। इसके अलावा संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों से भी मदद ली जा सकती है।
महाअभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं
छूटे जमाबंदियों को जोड़ना जो रैयत रिकॉर्ड से बाहर रह गए हैं, उन्हें डिजिटल रिकॉर्ड में जोड़ना।
डिजिटल जमाबंदी की त्रुटियों का सुधार जैसे कि नाम, खाता
संख्या, लगान आदि की अशुद्धियों को ठीक करना।
उत्तराधिकार नामांतरण मृत रैयतों की भूमि का नामांतरण उत्तराधिकारियों के नाम पर किया जाना।
बंटवारा नामांतरण संयुक्त जमाबंदी को आपसी सहमति या कोर्ट के आदेश के आधार पर अलग करना।
यह अभियान रैयतों के भूमि स्वामित्व को पारदर्शी और कानूनी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

More From Author

भाजपा का मजबूत गढ़ दरभंगा विधानसभा, 2025 में पहली बार दोहरी चुनौती के घेरे में

प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित चीन यात्रा से सुधर सकते हैं रिश्ते, लेकिन टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर चीन की सख्ती बनी चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:05 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 80 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 48%
Visibility: 6.3 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm