30 दिन में नहीं सुलझी समस्या तो निलंबित होंगे अधिकारी: मंत्री लेशी सिंह

Oplus_16908288

धमदाहा/पूर्णिया:16 जून (संतोष झा)बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने चेतावनी दी है कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिन के भीतर नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा और जरूरत पड़ने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।

बुधवार को धमदाहा नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित नगर सहयोग शिविर में मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने लोगों से शाम 5 बजे तक आवेदन जमा करने की अपील की।

134 आवेदन प्राप्त, स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज्यादा
शिविर में पहुंची मंत्री लेशी सिंह और जिलाधिकारी अंशुल कुमार का मुख्य पार्षद रानी देवी एवं उप मुख्य पार्षद मीना कुमारी ने बुके देकर स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

नगर सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के 13 काउंटर लगाए गए थे। कुल 134 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें स्वास्थ्य विभाग में सबसे अधिक आवेदन आए। वहीं नगर आवास एवं विकास विभाग से 8 तथा भू-राजस्व विभाग से 30 आवेदन मिले।

जन कल्याण शिविर में 238 आवेदन, 37 का मौके पर निष्पादन
इसके बाद मंत्री और जिलाधिकारी प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित जन कल्याण शिविर पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों से संवाद कर समस्याएं सुनीं।

जन कल्याण शिविर में 21 काउंटरों पर कुल 238 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 37 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। सर्वाधिक 91 आवेदन राजस्व विभाग के थे। राशन कार्ड से संबंधित 58, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12 तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े 11 आवेदन प्राप्त हुए।

मौके पर एसडीओ अनुपम, एसडीपीओ संदीप गोल्डी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र राय, सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार, बीडीओ प्रकाश कुमार, सीओ कुमार रवीन्द्रनाथ, कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

More From Author

बिफोरप्रिंट डिजिटल की खबर का असर…आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुर्व्यवहार और अमर्यादित भाषा मामले में के0 नगर सीडीपीओ पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई.

आज का राशिफल जानिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बृजभूषण ओझा से कैसे रहेंगे आपके के सितारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:45 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Cloudy
Humidity: 57 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 84%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm