
बक्सर, 13 जनवरी (विक्रांत) राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में आयोजित इंट्रा कॉलेज खेलकूद-सह-सांस्कृतिक महोत्सव “उमंग–2026” का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूरे परिसर में उल्लास, ऊर्जा और उपलब्धि की चमक देखने को मिली। समारोह की मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त बक्सर श्रीमती निहारिका छबि रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर सदर उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम नरेश राय ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूती प्रदान करते हैं।राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने, सकारात्मक सोच रखने और निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया।समारोह में खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में उत्कृष्ट प्रबंधन और समन्वय निभाने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए।पूरे महोत्सव का सफल संचालन गेम कोऑर्डिनेटर डॉ. शैलेश कुमार और मोहम्मद अहमद के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

