
समस्तीपुर, 19 जनवरी (समस्तीपुर डेस्क) समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में बेखौफ अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव निवासी ललित कुमार साहू के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही बिथान थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि हत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं इस जघन्य वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

लोगों ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। अभी

