गया की चार सहेलियों का अद्भुत प्यार: चारों ने प्यार की खातिर एक साथ घर छोड़ा, लड़कों का भेस बदल दिल्ली तक पहुंचीं नाबालिग छात्राएं

पटना, 21 जनवरी (पटना डेस्क) बिहार के गया जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को स्तब्ध कर दिया है। शहर के अनुग्रह कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली चार नाबालिग छात्राएं अचानक अपने-अपने घरों से निकलकर दिल्ली भाग गईं। एक ही स्कूल की पक्की सहेलियों के इस कदम से उनके परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

परिजनों की शिकायत पर डेल्हा थाना में मामला दर्ज होते ही एसएसपी सुशील कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि चारों लड़कियों को बक्सर में देखा गया था, लेकिन जब टीम वहां पहुंची तो मालूम पड़ा कि वे कुछ घंटे पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम फ्लाइट से दिल्ली भेजी गई।दिल्ली पहुंचकर पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और कड़ी मशक्कत के बाद चारों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

इस दौरान सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि चार में से दो लड़कियों ने लड़कों का भेस बना रखा था। उन्होंने न सिर्फ कपड़े बदले थे, बल्कि चाल-ढाल और हाव-भाव भी पूरी तरह लड़कों जैसे अपना लिए थे।पुलिस जांच में सामने आया कि स्कूल में पढ़ते-पढ़ते उनकी दोस्ती गहरे भावनात्मक और रोमांटिक रिश्ते में बदल गई थी। वे एक-दूसरे के बिना नहीं रहना चाहती थीं, इसलिए दिल्ली जाकर साथ रहने की योजना बनाई। टाउन डीएसपी (2) धर्मेंद्र भारती ने बताया कि चारों को गया लाया गया है, उनके बयान कोर्ट में दर्ज होंगे। चूंकि सभी नाबालिग हैं, इसलिए आगे की कार्रवाई चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के तहत की जाएगी। यह घटना पूरे गया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

More From Author

“दही खाओ, इनाम पाओ”, सुधा डेयरी में उमड़ा जनसैलाब, विजेताओं ने बनाया रिकॉर्ड

हार के बाद राजद में भूकंप, तेजस्वी का ‘ऑपरेशन क्लीन’, संगठन भंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:45 am, Sep 23, 2026
temperature icon 27°C
Patchy rain nearby
Humidity: 78 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 77%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:45 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0.13 mm 29% 6 mph 79% 1007 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0.06 mm 18% 12 mph 59% 1008 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 9% 13 mph 48% 1005 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.52 mm 27% 14 mph 58% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0.03 mm 30% 11 mph 86% 1005 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 27% 13 mph 87% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/25°°C 0.08 mm 36% 13 mph 89% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 2.65 mm 80% 11 mph 95% 1004 mb 0 cm