
पूर्णिया, 07 फरवरी (राजेश कुमार झा) शहर के बड़े मक्का व्यवसायी जवाहर यादव के पुत्र सूरज बिहारी हत्याकांड मामले में पूर्णिया पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश सिंह,नंदू सिंह एवं अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.हालांकि इस खबर की अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है.लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है.बहुत जल्द पुलिस अधीक्षक इसका खुलासा करेगी.बताते चलें कि 27 जनवरी को मरंगा थानाक्षेत्र में हुए सूरज बिहारी की हत्या के मामले में 7 नामजद आरोपी एवं 3 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुआ है.

जिसमें अभी तक 2 आरोपी स्नेहिल झा एवं आदित्य ठाकुर को पुलिस ने कल दिनांक 06 फरवरी को मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने से गिरफ्तार कर लिया है एवं तीन आरोपी ब्रजेश सिंह,नंदू सिंह एवं अमन सिंह को आज दिनांक 07 फरवरी को रूपौली से गिरफ्तार कर लिया है.*कैसे हुई ब्रजेश सिंह,नंदू सिंह एवं अमन सिंह की गिरफ्तारी*सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ब्रजेश सिंह, नंदू सिंह एवं अमन सिंह के घर के आसपास के कई मोबाइल फोन को सर्विलांस में ले रखा था.पुलिस को ये जानकारी मिल रही थी कि आरोपी को हर गतिविधि की खबर हो रही है.

उसके बाद पुलिस ने आसपास के कई मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लिया और इंतजार कर रही थी कि आरोपी किसके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर रहा है. पुलिस को जिस बात का इंतजार था,वो मिल गया. ब्रजेश ने अपने घर के आसपास एक मोबाइल नंबर पर कॉल किया और वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली. इधर से बोला गया कि सरेंडर कर दो वरना पुलिस इनकाउंटर कर देगी.पुलिस ने अविलंब उस नम्बर को ट्रेस किया और उसे पूछताछ के लिये थाने ले आये.उसने सारी बात बता दी.उसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और ब्रजेश सिंह,नंदू सिंह एवं अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

