
पूर्णिया, 07 फरवरी (राजेश कुमार झा) पूर्णिया पुलिस ने सूरज बिहारी हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है. बताते चलें कि शहर के मरंगा थानाक्षेत्र के नेवा लाल चौक के बसंत बिहार कॉलोनी के फन सिटी पार्क के पास दिनांक 27 जनवरी को शहर के बड़े मक्का व्यवसायी जवाहर यादव के पुत्र सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इस हत्याकांड मामले में स्नेहिल झा,आदित्य ठाकुर,ब्रजेश सिंह,नंदू सिंह एवं अमन सिंह सहित 7 लोगों पर नामजद एवं तीन अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया गया.पुलिस ने इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसआईटी,एसटीएफ एवं DIU एजेंसी को लगा रखी थी.उसके बाद पूर्णिया पुलिस ने सभी आरोपियों के घर में कुर्की जप्ती का इश्तेहार चस्पा कर सरेंडर करने के लिये दबाब बनाया.उसके बाद स्नेहिल झा,आदित्य ठाकुर, ब्रजेश सिंह,नंदू सिंह एवं अमन सिंह को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

बांकी दो आरोपी की तलाश अभी चल रही है.गिरफ्तार सभी आरोपियों ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि सूरज बिहारी का पिस्टल छीन कर उसपर गोली चला दी.आगे की कार्रवाई करते हुए पूर्णिया पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर स्पीडी ट्रायल चलाएगी.

