कोर्ट हाजत से फरार ‘हंटर’ पर 25 हजार का इनाम, 15 संगीन मामलों में वांछित अपराधी की तलाश तेज

समस्तीपुर, 21 फरवरी (समस्तीपुर डेस्क) शहर के सदर कोर्ट हाजत से 28 मई को फरार हुए कुख्यात अपराधी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर पर वैशाली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीघीकला पश्चिमी गोप टोला निवासी इस अपराधी की तलाश दो बड़े कांडों में की जा रही है।

पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, डकैती, लूट और मद्य निषेध समेत कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि 9 जनवरी को समस्तीपुर की नगर थाना पुलिस ने एसटीएफ की सूचना पर चकनूर मगरदही रोड में वाहन जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया था। वह अनिल ज्वेलर्स डकैती कांड में वांछित था। लेकिन कुछ ही महीनों बाद वह सदर कोर्ट हाजत से गार्ड को धक्का देकर चार अन्य अपराधियों के साथ फरार हो गया।

भागने के दौरान पुलिस ने खदेड़कर नागेंद्र महतो को दबोच लिया था, जबकि राजनंदन समेत अन्य तीन अपराधी फरार हो गए। बाद में एसटीएफ कार्रवाई में अरविंद सहनी मारा गया, लेकिन मुख्य आरोपी ‘हंटर’ अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

More From Author

जनसमस्याओं पर ‘एक्शन मोड’ में विधायक, सदर अनुमंडल में हाईलेवल बैठक से हड़कंप

राहुल के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, पुतला दहन से गरमाई समस्तीपुर की सियासत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:48 am, Jun 21, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 1% 4 mph 29% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
43°/43°°C 0.02 mm 7% 6 mph 21% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 1% 5 mph 19% 996 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 1% 4 mph 20% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 1% 16 mph 36% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 3% 10 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 2% 11 mph 51% 1000 mb 0 cm