खाद छोड़ खरीद लिए डीजल…अफवाह से ग्रामीण इलाकों में हाहाकार,जमाखोरों की चांदी…ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंप खाली…डब्बे और बर्तन में ले जा रहे है डीजल…160 रुपया लीटर डीजल बेच रहा जमाखोर

पूर्णिया:-06 मार्च(राजेश कुमार झा)डब्बे और बर्तन में 160 रुपए प्रति लीटर डीजल और पेट्रोल खरीद रहे है.जो डीजल खुलेआम 100 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.वो आखिर ग्रामीण इलाकों में कैसे 160 रूपये में बिक रहा है.कौन है वो जो पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी कर रहा है.बताते चलें कि जिले के ग्रामीण इलाकों में किसी ने ये अफवाह फैला दी कि ईरान युद्ध को लेकर देश में पेट्रोल और डीजल का हाहाकार मचने वाला है.भारत के पास मात्र तीन हफ्ते के लिए ही तेल बचा है.इसलिए जितना हो सके खेती भर के लिए जल्दी से जल्दी स्टॉक कर लो.ये खबर फैलते ही जिले के दर्जनों ग्रामीण इलाकों में लोग तेल खरीदने के लिए उमड़ पड़े.जब पेट्रोल पंप ने अपना हाथ खड़ा कर दिया तो लोग खुदरा बेचने वालों के पास भीड़ लगा दिए.जमाखोर भी इसी मौके की तलाश में बैठे थे.तुरंत तेल का दाम बढ़ा कर बेचना शुरू कर दिए.सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक इस तरह की समस्या बायसी अनुमंडल में सबसे अधिक देखी जा रही है.फिलहाल ये तस्वीर अमौर के फ़लसा गांव के एक पेट्रोल पंप का है. लेकिन शहर में अभी ऐसी कोई मामले की जानकारी नहीं है.जानकार बता रहे है कि भारत में कभी भी ऐसी कोई परेशानियां आने वाली नहीं है.देश के पास प्रचुर मात्रा में तेल के भंडार सुरक्षित है. इसलिए ऐसी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दें.

More From Author

प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज़ युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी,मौके पर पहुंची पुलिस इलाके में मची अफरा-तफरी

पटना की सत्ता बरकरार, दिल्ली का भी रास्ता साफ, राज्यसभा नामांकन के बाद भी एक महीने तक मुख्यमंत्री रहेंगे नीतीश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:35 pm, May 6, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 59 %
Pressure: 1004 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 51% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 10 mph 63% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 53% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 32% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 22% 11 mph 26% 1003 mb 0 cm