
पूर्णिया:-11 मार्च(राजेश कुमार झा)मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति को देखते हुए पूरी दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत की संभावना बढ़ती दिखाई दे रही है. जिसको लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को संयम बरतने की सलाह दी है.बताते चलें कि मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति को देखते भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश के सभी नागरिकों से अपील की है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहा है.जिसको लेकर आने वाले दिनों में पेट्रोलियम पदार्थ जैसे पेट्रोल,डीजल एवं गैस की किल्लत से इंकार नहीं किया जा सकता है.लेकिन आप सभी लोगों से अपील है कि इस स्थिति में घबराने की बजाय संयम एवं हिम्मत से काम लेने की जरूरत है.बहुत जल्द हमारे देश की परिस्थितियां सामान्य हो जाएगी.बताते चलें कि गैस की किल्लत से हो रही परेशानियों को लेकर बहुत ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है. लेकिन होटलों एवं रेस्टोरेंट में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को फिलहाल बंद कर दिया गया.जिससे सबसे अधिक असर होटल एंड रेस्टोरेंट व्यवसाय पर पड़ा है. शहर के कई बड़े ऐसे होटल है,जिनके होटल एवं रेस्टोरेंट में हर दिन 12 से 15 कमर्शियल सिलेंडर की खपत होती है.लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई के बंद होने से इनके होटल एंड रेस्टोरेंट व्यवसाय को भी बंद करने की नौबत आ सकती है.

