मुंगेर 28 अगस्त (सेंट्रल डेडक) मुंगेर पुलिस ने लखीसराय के आतंक टिट्टू धमाका गैंग के साथ तीन सक्रिय सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने गुरुवार को अपने कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी मिली थी कि लखीसराय जिला के कुख्यात अपराधकर्मी टिट्टू धमाका गैंग के तीन सक्रिय सदस्य बरियारपुर की तरफ से एक नीले रंग की बाइक से अवैध हथियार के साथ तेलिया तालाब की तरफ आ रहै है। इस सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष ,पूरबसराय थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई की टीम सहित सशस्त्र बल का तेलिया तालाब के पास वाहन जांच लगाया गया। वाहन जांच के क्रम में बाइक से आ रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिनसे जांच के क्रम एक देशी पिस्टल एक मैगजीन और दो मोबाइल बरामद किया गया।गिरफ्तार अपराधी कुख्यात मुनचुन धमाका उर्फ़ मुनचुन सिंह शेखपुरा जिले का रहने वाला है वही शिवम कुमार सिंह उर्फ़ गुलशन कुमार और मुकुल आनंद लखीसराय जिला का रहने वाले बताएं जा रहे है। एसपी ने बताया की गिरफ्तार सभी अपराधकर्मी अवैध हथियार खरीदने के लिए मुंगेर आये थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शिवम कुमार सिंह व मुनचुन सिंह पर लखीसराय और शेखपुरा जिला में कई आपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने बताया की ये सभी अवैध हथियार खरीद कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। सभी अपराधियों की पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है।

