बिफोरप्रिंट डिजिटल की एक्सक्लूसिव खबर में पढ़ें.. भवन निर्माण विभाग और संवेदक का जबरदस्त कारनामा,ईंट,सीमेंट,छड़, गिट्टी और बालू से लेकर रिनोवेशन वर्क तक दो नंबर

पूर्णिया:-14 अप्रैल(राजेश कुमार झा)जिले में पिछले पांच सालों में तकरीबन 7 बड़ी बिल्डिंग और जिला समाहरणालय के अंदर भी कई कंस्ट्रक्शन एवं रेनोवेट का काम हुआ.नया-नया था तो काम बहुत ही अच्छा दिखा. लेकिन जैसे-जैसे पुराना होता गया तो भवन निर्माण व्यवस्था भाग की भी सच्चाई दिखने लगी.इस मामले को लेकर बिफोरप्रिंट डिजिटल ने जब सभी बिल्डिंग सहित जिला समाहरणालय में हुए रेनोवेट का काम का सर्वे किया तो कई बड़े सवाल खड़े होने लगे.हालांकि जिले के कोई भी छोटे से बड़े अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है.लेकिन बिल्डिंग और रेनोवेशन का काम देखने के बाद तो आप खुद ब खुद सच्चाई देख सकते है.बताते चलें कि भवन निर्माण विभाग जब किसी भी बिल्डिंग या रेनोवेशन के काम के लिए टेंडर लाती है तो विभाग के लिस्टेड संवेदक में काम को लेकर होड़ मच जाती है.यहां तक कि काम लेने के चक्कर में 15 से 25 प्रतिशत तक कम दर यानि विलो रेट पर कम ले लेते है.जैसे मान लीजिए भवन निर्माण विभाग ने किसी बिल्डिंग या रेनोवेशन के काम के लिए एक करोड़ का टेंडर जारी किया.अब उस काम को लेने के लिए संवेदक 15 से 25 प्रतिशत कम दर यानि विलो रेट पर काम लेता है तो वो एक करोड़ के कम की कीमत 85 से 75 लाख हो जाती है.उसके बाद विभाग के अधिकारियों के मान-सम्मान में 15 प्रतिशत चला जाता है.उसके बाद संवेदक का बचत भी 15 प्रतिशत.इस तरह एक करोड़ का काम घट कर 55 लाख में पहुंच जाता है.इस तरह कोई भी काम जो एक करोड़ में होना था.वो अब मात्र 55 लाख में होना है तो आप काम की क्वालिटी की उम्मीद किनसे कर कैसे करें.इसके चलते भवन निर्माण विभाग की तरफ से जिले में चल रहे सभी कामों उच्च स्तरीय जांच हो और संवेदक सहित विभागीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो.

More From Author

नगर निगम और संवेदक की मिलीभगत से चल रहा है चट्टी और बट्टी का खेल…हर दिन सड़क किनारे चल रहे तकरीबन 25 सौ चट्टी और ठेला से डेढ़ लाख की होती है,वसूली…पढ़ें बिफोरप्रिंट डिजिटल की एक्सक्लूसिव खबर

बिफोरप्रिंट डिजिटल की खबर का आर..नगर निगम और संवेदकों के बीच चल रही चट्टी और बट्टी का खेल पहुंचा नगर विकास…कहा मामले की जांच होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:49 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 30°C
Smoky haze
Humidity: 58 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 99%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm