
पूर्णिया:-16 अप्रैल(राजेश कुमार झा)सौर ऊर्जा को लेकर जिला समाहरणालय में 18 अप्रैल सुबह 10 बजे से मेगा शिविर लगने जा रहा है. अगर आपकी अपने घरों में सौर ऊर्जा की जरूरत है और आप लगवाने को इच्छुक है तो इस मेगा शिविर में जरूर आएं.बताते चलें कि पूरा देश बिजली में आत्मनिर्भर बनने जा रहा है.अब आपको बिजली के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा और आपको बिजली बिल की किच-किच से छुटकारा भी मिल जाएगा.बताते चलें कि बिहार सरकार बिजली के सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी दर में सोलर पैनल लाइट देने जा रही है.जिसमें एक किलोवाट के लिए 30 हजार,2 किलोवाट के लिए 60 हजार और तीन किलोवाट के लिए इससे अधिक सब्सिडी देने जा रही है.इसके लिए सरकार ने बैंक से भी लोन देने का प्रावधान दे रही है.बताते चलें कि सौर ऊर्जा लगाने वाले बहुत इच्छुक उपभोक्ता ने शिकायत की है कि सौर ऊर्जा तो हमलोग लेना चाहते है,लेकिन बैंक से लोन ही नहीं मिल रहा है.बैंक वाले लोन के लिए चक्कर लगवाते है.परेशान करते है.कई लोगों ने शिकायत की है कि बैंक वाला दौड़ाते-दौड़ाते लोन ही रिजेक्ट कर दिया है.इन सब समस्याओं को देखते हुए पूर्णिया जिलापदाधिकारी अंशुल कुमार ने 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे से जिला समाहरणालय में सौर ऊर्जा के लिए मेगा शिविर का आयोजन किए है.जहां जिले भर के सभी बैंक उपस्थित रहेंगे और आपको सौर ऊर्जा के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे.

