सौर ऊर्जा की वजह से शहर के इन 59 उपभोक्ताओं के जीरो बिल ने इन्हें आत्मनिर्भर बना दिया…पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया:-20 अप्रैल(राजेश कुमार झा)अपने घरों में नहीं लगाना चाहते थे सोलर लाइट. बाजार में चल रही कई तरह की अफवाहों को लेकर बिजली उपभोक्ताओं में काफी कंफ्यूजन बन चुका था.लेकिन अब लोग जागरूक होने लगे. लोगों ने इन अफवाहों को नजर अंदाज करते हुए अपने घरों में सोलर लाइट लगवाने शुरू कर दिए.जिससे अब लोगों के भीतर धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ने लगा. जिसका नतीजा महज दो दिनों 800 लोगों ने सौर ऊर्जा के लिए आवेदन किए.बताते चलें कि बिहार सरकार ने एक मुश्त सब्सिडी के तहत हर घर बिजली आत्मनिर्भर पर जोर-शोर से काम करना शुरू कर दिया है.जिससे आने वाले समय में हर घर में बिजली को लेकर लोग खुद आत्मनिर्भर हो जायेंगे.उन्हें न बिजली बिल का झंझट,न बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत,न बिजली की तार टूटने का डर और न कभी लोड सेटिंग का भय.सबसे बड़ी बात अगर आप अपने घरों में सौर ऊर्जा लगाते है तो आप इन सब परेशानी से तो बचेंगे ही साथ ही साथ बिजली बिल भुगतान के झंझट से भी मिलेगी मुक्ति. बताते चलें कि पूर्णिया के जिला समाहरणालय में 18 अप्रैल को सौर ऊर्जा को लेकर एक मेगा शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें जिले के सभी बैंक सहित सौर ऊर्जा से संबंधित कंपनी के रिप्रजेंटेटिव सहित बिजली विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे.जानकारी के मुताबिक अभी तक तकरीबन 200 से अधिक लोगों अपने घरों में सौर ऊर्जा से बिजली ले रहे है.जिनमें तकरीबन 59 लोगों की बिजली बिल जीरो हो गई.ये 59 लोग पूरी तरह सौर ऊर्जा पर आत्मनिर्भर हो गए.बाकी लोगों के घरों में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से बिजली बिल में बहुत कमी आ चुकी है. विभागीय जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल से लेकर अभी तक तकरीबन 800 लोगों ने सौर ऊर्जा के लिए आवेदन किए है.सबसे बड़ी बात अगर आपके पास पैसे नहीं है तो सरकार सबसिडी के अलावे आपको बैंक से भी लोन करवाने के लिए बैंक को भी प्रोत्साहित करते है.

More From Author

आइए आज जानते है जनता चौक में बट्टी गिरोह और निगम की मिलीभगत का काला सच…

तेज रफ्तार बनी काल: टायर ब्लास्ट होते ही पलटी बस,एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल,कई की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:21 am, Jun 21, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 1% 4 mph 23% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 16% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 1% 7 mph 20% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 2% 16 mph 47% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm