जदयू विधायक अनंत सिंह को उपनयन संस्कार का नेवता करना पड़ा महंगा…पुलिस ने जारी किये नोटिस.. 15 मई को पेशी हथियारों की होगी फोरेंसिक जांच

गोपालगंज,टीएन मिश्रा। चर्चित अंनत सिंह वायरल वीडियो मामले ने सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हथियार लहराने के कथित वीडियो को लेकर गोपालगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक,विधायक को 15 मई को मीरगंज थाने में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने हथियारों का सत्यापन कराना होगा। मामले की जांच के तहत पुलिस हथियारों की फोरेंसिक और बैलिस्टिक जांच कराएगी,ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वीडियो में दिख रहे हथियार लाइसेंसी थे या अवैध। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि अगर हथियार वैध थे,तो क्या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन कानून का उल्लंघन करता है या नहीं। यह कार्रवाई पुलिस कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर शुरू की गई है। पूरा विवाद 2-3 मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक जनेऊ कार्यक्रम से जुड़ा है,जहां अनंत सिंह अपने लव लश्कर के साथ शामिल हुए थे। इसी दौरान हथियारों के प्रदर्शन और कथित फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया,जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वहीं,विधायक अनंत सिंह की ओर से दावा किया गया है कि कार्यक्रम में मौजूद सभी हथियार लाइसेंसी थे और सुरक्षा मानकों के तहत ही इस्तेमाल किए जा रहे थे। हालांकि, पुलिस इस दावे को जांच रिपोर्ट के आधार पर ही स्वीकार करेगी।
15 मई इस मामले में बेहद अहम माना जा रहा है।एक ओर विधायक को थाने में अपने हथियार पेश करने हैं,वहीं दूसरी ओर कोर्ट में भी इसी दिन सुनवाई निर्धारित है। ऐसे में यह तारीख इस हाई-प्रोफाइल मामले की दिशा तय कर सकती है।

More From Author

भागने की फिराक में था आरोपी नंदन यादव… गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग… जवाबी कारवाई में मारी गोली…120 से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कारवाई तय…वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार…पढ़ें पूरी खबर

नशेड़ियों को कम दामों में उपलब्ध प्रतिबंधित कोडीन का कारोबार पिछले चार सालों में हुआ दस गुना… तीन स्टेज में चलता है कोडीन तस्करी का कारोबार…चौथे स्टेज पर बैठा है इन सबका का किंगपिन

एशिया पैसिफिक यूथ कॉन्फ्रेंस के लिए गोपालगंज के ऋषभ देव शुक्ल का चयन, 22 देशों के प्रतिनिधियों के बीच करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

तकरीबन ढाई करोड़ मूल्य के स्मैक के साथ चार कुख्यात तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे…पुलिस की बिछाई जाल को नहीं समझ सके स्मैक तस्कर…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:17 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 33°C
Patchy rain nearby
Humidity: 56 %
Pressure: 1004 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 74%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 12% 3 mph 59% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.02 mm 16% 8 mph 59% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.11 mm 20% 8 mph 61% 1004 mb 0 cm