तकरीबन ढाई करोड़ मूल्य के स्मैक के साथ चार कुख्यात तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे…पुलिस की बिछाई जाल को नहीं समझ सके स्मैक तस्कर…पढ़ें पूरी खबर

सुपौल,निज संवाददाता। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विभाष कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जदिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रानीगंज से जदिया की ओर आ रहे संदिग्ध वाहनों की घेराबंदी कर जांच की। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 1.440 किलोग्राम स्मैक, 750 एमएल अंग्रेजी शराब, दो चारपहिया वाहन, 10 एटीएम कार्ड और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।इस दौरान मौके से चार तस्करो कुंदन कुमार, सूचित कुमार, संजय यादव और प्रदीप कुमार (सभी सुपौल निवासी) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
SDPO विभाष कुमार के कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई गई है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-यह अधिकारी रहे छापेमारी दल में शामिल
इस अभियान में SDPO विभाष कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. सदरुल हसन,जदिया थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन समेत अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

More From Author

जदयू विधायक अनंत सिंह को उपनयन संस्कार का नेवता करना पड़ा महंगा…पुलिस ने जारी किये नोटिस.. 15 मई को पेशी हथियारों की होगी फोरेंसिक जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:01 am, May 15, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 19 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 12 mph 53% 999 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 10 mph 53% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 34% 1001 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 998 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
43°/43°°C 0 mm 0% 13 mph 15% 995 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
39°/43°°C 0 mm 0% 10 mph 16% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 12 mph 28% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 15 mph 58% 998 mb 0 cm